जसप्रीत बुमराह, भारतीय क्रिकेट में इन दिनों यही नाम छाया हुआ है और कारण सिर्फ एक है उनकी धारदार गेंदबाजी। हाल ही में बीते वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुमराह अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर तीन पर काबिज हो गए हैं। पिछले साल जनवरी में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और अब वह टेस्ट में विश्व के टॉप तीन गेंदबाजों में शामिल हैं, आइए जानते हैं 85वीं रैंकिंग से तीसरे पायदान तक पहुंचने वाले यॉर्कर किंग बुमराह का सफर कैसा रहा।