फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई मेहमाननवाजी पसंद है इस फिरंगी बल्लेबाजों को

Tue, 29 Nov 2016 09:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
कुक और हमीद
भारतीय उपमहाद्वीप में रन बनाना आसान काम नहीं। विदेशी बल्लेबाजों के लिए भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में ढलना और अच्छा प्रदर्शन करना हर किसी के बस की बात नहीं है। विदेशी बल्लेबाज गर्मी, उमस और स्पिन की चुनौती से जूझते नजर आते हैं। ऐसे चुनिंदा ही विदेशी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एशिया जमीन पर जमकर रन कूटे हैं। आइए देखिए कौनसे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंमे एशिया में अपनी छाप छोड़ी है:
विज्ञापन

एशियाई मेहमाननवाजी पसंद है इस फिरंगी बल्लेबाजों को

2 of 8
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN
एबी डीविलियर्स
साउथ अफ्रीका के मिस्टर 360 ने पूरी दुनिया में अपने बल्लेबाजी से फैंस को अपना कायल बनाया है। क्रिकेट को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाले एबी ने एशिया में खूब रन बनाए हैं। एबी ने एशिया में 21 मैच खेले हैं और 1746 रन बनाए हैं। एबी ने इस दौरान 3 शतक और 8 अर्धशतक जडे हैं। सीमित ओवरों के बादशाह एबी टेस्ट में थोड़ा फीका सा पड़ा जाते हैं।
विज्ञापन

एशियाई मेहमाननवाजी पसंद है इस फिरंगी बल्लेबाजों को

3 of 8
एलन बॉर्डर - फोटो : ESPN
एलन बॉर्डर
ऑस्ट्रेलिया को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान एलन बॉर्डर ने भी एशियाई धरती पर खूब रन बनाए हैं। दुनिया के सबसे दिग्गज बल्लेबाजों में से एक बॉर्डर का एशिया में बतौर कप्तान भी रिकॉर्ड काबिल-ए-तारीफ रहा है। बॉर्डर ने एशिया में 22 टेस्ट खेलते हुए 1799 रन बनाए हैं। 8 हाफ सेंचुरी के अलावा, बॉर्डर ने एशियाई जमीन पर 6 सेंचुरी भी लगाई हैं।

एशियाई मेहमाननवाजी पसंद है इस फिरंगी बल्लेबाजों को

4 of 8
हाशिम आमला - फोटो : ESPN
हाशिम आमला
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट की रन मशीन को भी एशियाई धरती खूब रास आती है। एक बार सेट हो जाने के बाद आमला को रोक पाना बहुत मुश्किल होता है। आमला की बल्लेबाजी के कायल दुनियाभर में फैले हैं। आमला ने एशिया में खेले 23 मैचों में 1819 रन बनाए हैं। इसमें 5 हाफ सेंचुरी और 7 सेंचुरी शामिल हैं। एशिया में उन्होंने अर्धशतक कम और शतक ज्यादा लगाए हैं।
विज्ञापन

एशियाई मेहमाननवाजी पसंद है इस फिरंगी बल्लेबाजों को

5 of 8
शिवनारायण चंद्रपॉल - फोटो : ESPN
शिवनारायण चंद्रपॉल
लंबे समय तक वेस्टइंडीज टीम के स्तंभ रहे शिवनारायण चंद्रपॉल ने भी एशियाई पिचों पर जम कर रन बनाए हैं। चंद्रपॉल ने लंबे समय तक कैरेबियाई मध्यक्रम की रीढ बने रहे। एशियाई दौरों पर चंद्रपॉल ने 27 मैचों में 1850 रन बनाए हैं। इसमें 8 हाफसेंचुरी के अलावा 4 शतक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एशियाई मेहमाननवाजी पसंद है इस फिरंगी बल्लेबाजों को

6 of 8
रिकी पॉन्टिंग - फोटो : ESPN
रिकी पॉन्टिंग
ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रिकी पॉन्टिंग को भारत के खिलाफ खेलना काफी रास आता था। दुनिया भर में खासे रन बनाने वाले पॉन्टिंग का बल्ला एशियाई पिचों पर भी खूब बोला। पॉन्टिंग ने एशिया में सर्वाधिक 28 टेस्ट खेले और 1889 रन बनाए। ये रन बनाते हुए पॉन्टिंग ने 10 अर्धशतक और 5 शतक भी जड़े।
विज्ञापन

एशियाई मेहमाननवाजी पसंद है इस फिरंगी बल्लेबाजों को

7 of 8
जैक कैलिस - फोटो : ESPN
जैक कैलिस
दुनिया के सबसे सफल और महानतम ऑलराउंडर जैक कैलिस ने दुनिया के हर देश में न सिर्फ रन बनाए, बल्कि विकेट भी चटकाए हैं। कैलिस ने बैट और बॉल दोनों से बराबर योगदान देकर अपनी टीम को कई मैच जिताए हैं। एशियाई पिचों पर बात करें तो कैलिस ने 25 मैचों में 2058 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं।
विज्ञापन

एशियाई मेहमाननवाजी पसंद है इस फिरंगी बल्लेबाजों को

8 of 8
एलेस्टर कुक - फोटो : Mirror
एलिस्टर कुक
21वीं सदी में टेस्ट क्रिकेट का स्तंभ बनकर उभरे एलेस्टर कुक ने भी खूब रन कूटे हैं। टेस्ट क्रिकेट में 11000 के करीब रन बना चुके कुक ने एशिया में आकर भी गेंदबाजों को जमकर पेरशान किया है। एशियाई जमीन पर रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाजों की सूची में कुक टॉप पर हैं। कुक ने एशिया में 25 मैचों में 2546 रन बनाए हैं। कुक ने भारतीय उपमहाद्वीप में 11 हाफसेंचुरी और 9 सेंचुरी लगाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें