फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day special: एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे, कैच टपकाने और फिक्सिंग से खत्म हुआ करियर

Fri, 23 Feb 2018 03:20 PM IST
amarujala.com; presented by- अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
हर्शेल गिब्स
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शेल गिब्स शुक्रवार को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर्शेल गिब्स कई कारणों से मशहूर हैं। क्रिकेट के मैदान पर गिब्स के बल्ले ने जमकर रन बरसाए। इसके अलावा जोंटी रोड्स के बाद फील्डिंग में गिब्स का नाम ही लिया जाता रहा।
विज्ञापन

2 of 6
हर्शेल गिब्स
गिब्स की क्रिकेट करियर के दौरान कई उपलब्धियां अपने नाम की। वह वन-डे में एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2007 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का कमाल किया था।
विज्ञापन

3 of 6
हर्शेल गिब्स
इसके अलावा 2006 में जोहानसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई उनकी पारी क्रिकेट फैंस के दिलों में आज भी ताजा है। गिब्स ने सिर्फ 111 गेंदों में 21 चौको और सात छक्को की मदद से 175 रन की पारी खेली थी, जिसकी मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 434 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया और एक विकेट की जीत दर्ज की। हालांकि, गिब्स ने अपनी आत्मकथा 'टू द पॉइंट: द नो-होल्ड्स-बार्रेड ऑटोबायोग्राफी' में किया है। 

4 of 6
हर्शेल गिब्स
इस बात का जिक्र ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी ने भी अपनी किताब में किया है। गिब्स ने कहा, 'उस मैच से पहले की रात मैंने काफी शराब पी थी और मैच वाले दिन जबर्दस्त हैंगओवर था।' दक्षिण उफ्रीका के लिए गिब्स ने 248 वन-डे मैचों में 21 शतकों की बदौलत 8094 रन बनाए जबकि 90 टेस्ट में उनके नाम 6167 रन दर्ज हैं। वहीं उन्होंने 23 टी-20 मैचों में 400 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
हर्शेल गिब्स
विश्व क्रिकेट के शानदार फील्डर रहे गिब्स का निकनेम 'स्कूटर' है। जी हां, एक ईवेंट के दौरान खुद गिब्स ने खुलासा किया था कि जब वह 16 साल के थे तब कार ड्राइव नहीं कर पाते थे। तब पश्चिमी प्रांत के लोगों ने मजाक किया कि वे उनके लिए स्कूटर खरीदेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हर्शेल गिब्स
गिब्स ने 1999 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव वॉ का बेहद आसान कैच टपकाया था। तब गिब्स के साथ टैग जुड़ा कि उन्होंने कैच नहीं कप टपकाया है। इसके अलावा गिब्स मैच फिक्सिंग में भी शामिल पाए गए। हालांकि, उन्होंने इससे वापसी जरूर की, लेकिन अनुशासन की कमी और अल्कोहल का सेवन उन पर भारी पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें