फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान विराट के आगे नतमस्तक हुए स्मिथ, बोले- कोहली से बहुत कुछ सीखा है

Fri, 23 Feb 2018 03:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का कहना है कि क्रिकेट में उनको टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से बहुत कुछ सीखने को मिला है। गौरतलब है कि स्मिथ आधुनिक क्रिकेट में एक प्रमुख क्रिकेटर के रूप में उभरे है। उन्होंने पिछले साल खेले 24 मैचों में 1754 रन बनाए, जिसमें सात शतक शामिल हैं। इसके अलावा एशेज सीरीज में कैरियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी शामिल है। एशेज में उनके शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया को जीत हासिल हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्टीव स्मिथ
स्मिथ ने क्रिकेट.कॉम.एयू से बातचीत में कहा है कि उन्होंने ऑफ साइड गेम खेलने के लिए विराट कोहली के दिमाग को अपनाया है। साथ ही उनका यह भी कहना है कि उन्होंने खेल में थोड़ा बहुत एबी डीविलियर्स के बीट का भी कॉपी किया है।'
विज्ञापन

3 of 5
एबी डीविलियर्स - फोटो : twitter
28 साल के सिम्थ ने कहा, 'मैंने विराट कोहली से थोड़ा बहुत सीखा है कि वह कैसे स्पिन को और तेज गेंद को ऑफ साइड में खेलते हैं। आगे उन्होंने कहा, 'वह दक्षिण अफ्रीका के घातक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के बीट को भी कॉपी किया है कि कैसे वह रिवर्स गेंद को भी खेलते हैं।'

4 of 5
केन विलियमसन - फोटो : ESPN
इसके अलावा स्मिथ ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह विलियमसन के जैसा भी बॉल को खेलने का सलीका सीखा। वह हमेशा गेम को जीतना चाहते हैं। वह खेल में हमेशा बेहतर करने की सोचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केन विलियमसन - फोटो : ICC
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने कहा, 'कुछ साल पहले मैनें केन विलियमसन के जैसा खेलने की कोशिश की। मैंने बहुत सारे लोगों को देखा है कि वे कैसे खेलते हैं। मैं सिर्फ सीखने की कोशिश की। ये लोग वर्ल्ड के बेस्ट खिलाड़ी हैं। आप हमेशा कोशिश करें और जो आप कर सकते हैं करते रहें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें