फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: रांची में भारी बारिश, होटल से बाहर नहीं निकल सकी टीम इंडिया

Fri, 06 Oct 2017 11:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : dd news
टीम इंडिया गुरुवार की शाम रांची में भारी बारिश के कारण प्रैक्टिस नहीं कर सकी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
विराट कोहली और उनकी टीम अभ्यास सत्र के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन बारिश के कारण उन्हें ये मौका नहीं मिला। याद हो कि टीम इंडिया ने हाल ही में संपन्न वन-डे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से मात देकर आईसीसी वन-डे रैंकिंग में शीर्ष स्थान दोबारा हासिल किया था।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : SELF
भारतीय टीम को फ्लड लाइट्स में प्रैक्टिस करना थी, लेकिन 45 मिनट जोरदार बारिश हुई, जिसकी वजह से टीम इंडिया के खिलाड़ी होटल के बाहर भी नहीं निकल सके। वे अपने होटल के कमरों में ही ठहरे। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दोपहर में जमकर अभ्यास किया था। मेहमान टीम का लक्ष्य वन-डे सीरीज में मिली करारी शिकस्त का बदला लेने का होगा।

4 of 5
एम एस धोनी - फोटो : BCCI
हालांकि, झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अधिकारियों को विश्वास है कि शनिवार का मैच बारिश में नहीं धुलेगा और फैंस को पूरे मैच का रोमांच देखने को मिलेगा। एक अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर इस महीने में बारिश हो जाती है। मगर ये रोजाना नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया
उन्होंने कहा, 'बारिश इस महीने में हो जाती है। मगर अच्छी बात ये है कि ज्यादा समय के लिए बारिश नहीं होती। हमारे पास मैदान तैयार करने के पर्याप्त संसाधन है। मैच में बाधा नहीं आने की उम्मीद है।' भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा और तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच गुवाहाटी वहैदराबाद में क्रमशः 10 व 13 अक्टूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें