फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रज्ञान ओझा का बंगाल क्रिकेट टीम से विवाद हुआ खत्म, लिया गया ये फैसला

Fri, 06 Oct 2017 11:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
प्रज्ञान ओझा - फोटो : twitter
बंगाल क्रिकेट टीम के लिए प्रज्ञान ओझा की उपलब्धता पर चल रहा ड्रामा गुरुवार को खत्म हो गया, जब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) ने क्रिकेटर को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी किया।
विज्ञापन

2 of 5
सौरव गांगुली - फोटो : SELF
बाएं हाथ के स्पिनर ओझा दो सीजन पहले बंगाल टीम से जुड़े थे, लेकिन पारिवारिक कारणों से वो गृहनगर हैदराबाद लौटना चाहते थे। मगर कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली उन्हें राज्य की तरफ से खेलते देखना चाहते थे। इसलिए गांगुली ने उन्हें रिलीज नहीं किया था।
विज्ञापन

3 of 5
प्रज्ञान ओझा - फोटो : ESPN
निराश ओझा ने फिर बंगाल से सीजन से पहले अभ्यास सत्र में रिपोर्ट नहीं करने का फैसला किया और चयनकर्ताओं को बंगाल के पहले दो रणजी मैचों से बाहर करने के लिए मजबूर किया। हालांकि, गुरुवार को विचार-विमर्श के बाद कैब ने ओझा को हैदराबाद से खेलने की इजाजत देने का फैसला किया। 

4 of 5
प्रज्ञान ओझा - फोटो : bcci
कैब के संयुक्त सचिव अविषेक डालमिया ने कहा, 'हमें प्रज्ञान ओझा से एक पत्र मिला, जिसमें उन्होंने हैदराबाद की तरफ से खेलने के लिए एनओसी की मांग की थी। मैंने अध्यक्ष से मामले पर विचार किया और संघ को उनके हैदराबाद की तरफ से खेलने में कोई आपत्ति नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रज्ञान ओझा
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ओझा ने बीसीसीआई को इस संबंध में जानकारी दी थी या नहीं। ओझा ने 2015-16 में बंगाल की तरफ से 9 मैचों में 36 विकेट चटकाए। हालांकि, अगले सीजन में उनका प्रदर्शन फीका रहा और वो 6 मैचों में केवल 10 विकेट ही ले सके। बंगाल रणजी ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत सर्विसेज के खिलाफ शुक्रवार को करेगा जबकि हैदराबाद अपने घर में महाराष्ट्र की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें