फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरमनप्रीत ने मिताली पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने हमेशा उनका सम्मान किया है

Fri, 04 Jan 2019 07:27 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
harmanpreet-mithali
भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वन-डे कप्तान मिताली राज के साथ विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने उस बात को पूरी तरह से नकार दिया है, जो वेस्टइंडीज में खेले गए महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच के दौरान देखने को मिली थी। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिताली राज को प्लेइंग इलेवन में ना शामिल करने दोनों कप्तानों के बीच विवाद हो गया था।
 
विज्ञापन

2 of 9
mithali-harmanpreet
मुंबई मिरर से बातचीत में हरमनप्रीत ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मेरे और मिताली के बीच कभी भी कोई विवाद था। मैं अपने लिए बोल सकती हूं। आपको उनसे अलग से बात करनी पड़ेगी और पूछना होगा कि क्या उन्हें मुझसे कोई परेशानी है। मैंने हमेशा एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर उनका सम्मान किया है।'
विज्ञापन

3 of 9
हरमनप्रीत कौर
उन्होंने आगे कहा, 'हम इतने परिपक्व हैं कि स्थिति को संभाल सकते हैं। टीम को आगे ले जाने के लिए हमें बतौर टीम मिलकर खेलना होगा। निजी शख्सियत से बढ़कर हम एक टीम के खिलाड़ी हैं। अगर आप टीम के हित के लिए सोचेंगे तो आपको अपना सिर नीचे कर काम करते रहना होगा। इन सब घटनाओं के बाद मैं उनसे मिली और बात की और हम इससे आगे निकल आए हैं।'

4 of 9
harmanpreet kaur - फोटो : file photo
हरमनप्रीत ने कहा, 'कोई खिलाड़ी टीम से बढ़कर नहीं है। हम एक टीम अच्छा करती है तो सभी खिलाड़ियों को इसी बारे में सोचना होता है। मुझे अब भी लगता है कि हालात यहां तक नहीं पहुंचने चाहिए थे लेकिन कभी कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं। मुझे नहीं लगता कि मामले को इतना बढ़ाया जाना चाहिए था लेकिन हर किसी की अपनी राय है और मैं उस पर कुछ नहीं कहूंगी।'
विज्ञापन

5 of 9
harmanpreet kaur
उन्होंने आगे कहा, 'जब आप इंटरनेशनल लेवल पर खेल रहे होते हैं तो आपको इतना समझदार होना पड़ता है कि ऐसी चीजें आपको प्रभावित ना कर पाएं। आखिर में केवल इतना ही मायने रखता है कि आपको देश के लिए खेलने का मौका मिल रहा है। यही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।'
विज्ञापन

6 of 9
harmanpreet kaur
हरमनप्रीत ने आगे कहा, 'टीम एक परिवार की तरह है जहां परेशानियां और विवाद होते रहते हैं, लेकिन इन चीजों को निजी तौर पर नहीं लेना चाहिए। सबसे सही तरीका है मिलकर बैठें और बात कर समस्याओं को सुलझाएं। परेशानी उतनी बड़ी नहीं है जितनी दिखाई जा रही है। टीम हमेशा साथ रही है और इसी वजह से हम अच्छा कर पाए हैं।'
विज्ञापन

7 of 9
मिताली राज
गौरतलब है कि टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले दो लगातार मैचों में मिताली राज मैन ऑफ मैच रही थीं। बावजूद इसके उन्हें सेमीफाइनल में नहीं खिलाया गया था। भारत को उस मैच में करारी हार मिली थी। भारत वापस लौटने के बाद मिताली राज ने कोच रमेश पवार पर उनका करियर बर्बाद करने की कोशिश का आरोप लगाया था।
 

8 of 9
mithali raj
इस विवाद के बाद बीसीसीआई ने पवार का कोच पद पर कार्यकाल नहीं बढ़ाया था, जबकि हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने मिताली राज की मर्जी के खिलाफ जाकर पवार को दोबारा कोच बनाने के लिए बीसीसीआई को खत तक लिखा था। बीसीसीआई ने डब्ल्यूवी रमन को भारतीय महिला टीम का नया कोच नियुक्त किया है।
विज्ञापन

9 of 9
mithali raj harmanpreet kaur
बता दें कि मिताली राज और हरमनप्रीत कौर की जल्द ही न्यूजीलैंड दौरे पर मुलाकात होगी, जहां भारतीय टीम को तीन वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए मिताली को वन-डे और हरमनप्रीत कौर को टी-20 टीम की कमान सौंपी गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें