फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरमनप्रीत ने सेमीफाइनल में छुड़ाए कंगारुओं के छक्के, बनाए ये 8 रिकॉर्ड...

Fri, 21 Jul 2017 03:27 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 9
हरमनप्रीत कौर - फोटो : AP
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हरफनमौला खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रन की पारी खेलकर सबका मन मोह लिया। हरमनप्रीत ने 115 गेंदों में 171 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 20 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के भी जड़े। पारी के दौरान हरमनप्रीत का स्ट्राइक रेट 148.69 का रहा। उनकी इस धमाकेदार पारी की बदौलत ही टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के सामने जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य रख सकी। अपनी इस पारी के दौरान हरमन ने न केवल महिला क्रिकेट के बल्कि पुरुषों की क्रिकेट के कुछ रिकॉर्ड्स को चुनौती दे डाली। आईए उन रिकॉर्ड्स पर नजर डालें जिन्हें हरमनप्रीत ने अपने नाम किए। 
विज्ञापन

हरमनप्रीत ने सेमीफाइनल में छुड़ाए कंगारुओं के छक्के, बनाए ये 8 रिकॉर्ड...

2 of 9
मिताली राज और हरमनप्रीत कौर - फोटो : pti
महिला क्रिकेट की पांचवीं सबसे बड़ी पारी
हरमनप्रीत का 171 रन की नाबाद पारी महिला वनडे क्रिकेट की पांचवीं सबसे बड़ी पारी है। महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी बड़ी पारी ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 1997 में नाबाद 229 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी सबसे बड़ी पारी भारत की दीप्ति शर्मा(188), तीसरी श्रीलंका की चमारी अटापट्टू(178) और चौथी इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स(188) के नाम दर्ज है। 
विज्ञापन

हरमनप्रीत ने सेमीफाइनल में छुड़ाए कंगारुओं के छक्के, बनाए ये 8 रिकॉर्ड...

3 of 9
हरमनप्रीत कौर - फोटो : AP
मौजूदा विश्वकप की दूसरी बड़ी पारी 
हरमनप्रीत की पारी मौजूदा विश्वकप की रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी पारी है। इसी विश्वकप के दौरान श्रीलंका की चमारी अटापट्टू ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीग मैच के दौरान नाबाद 178 रन बनाए थे। वह इस रिकॉर्ड की बराबरी करने से 7 रन से चूक गईं।    

हरमनप्रीत ने सेमीफाइनल में छुड़ाए कंगारुओं के छक्के, बनाए ये 8 रिकॉर्ड...

4 of 9
हरमनप्रीत कौर - फोटो : AP
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी बड़ी पारी 
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी हरमन ने अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमन से ज्यादा रन श्रीलंका की चमारी अटापट्टू(178) ने बनाए हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स हैं। बेट्स ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 122 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

हरमनप्रीत ने सेमीफाइनल में छुड़ाए कंगारुओं के छक्के, बनाए ये 8 रिकॉर्ड...

5 of 9
हरमनप्रीत कौर - फोटो : AP
नॉकआउट इंटरनेश्नल में  सबसे बड़ी पारी(मेल और फीमेल)   
अपनी इस धुआंधार पारी के साथ ही हरमनप्रीत ने किसी भी नॉक आउट इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक व्यकितगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत से पहले ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ियों में पुरुष क्रिकेट के तीन खिलाड़ी हैं। इनमें मार्टिन गप्टिल(237), सनथ जयसूर्या(189) और मार्क वा(173) का नाम शामिल है।
 
विज्ञापन

हरमनप्रीत ने सेमीफाइनल में छुड़ाए कंगारुओं के छक्के, बनाए ये 8 रिकॉर्ड...

6 of 9
हरमनप्रीत कौर - फोटो : AP
नॉक ऑउट में 150+ पारी खेलने वाली पहली भारतीय 
किसी वनडे नॉकआउट में 150 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाली हरमनप्रीत पहली भारतीय बल्लेबाज है। पुरुष खिलाड़ी भी आज तक इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाए हैं। विश्व में अबतक केवल 6 खिलाड़ी यह कारनामा कर पाए हैं। 
विज्ञापन

हरमनप्रीत ने सेमीफाइनल में छुड़ाए कंगारुओं के छक्के, बनाए ये 8 रिकॉर्ड...

7 of 9
हरमनप्रीत कौर - फोटो : AP
नॉकऑउट दौर में किसी भारतीय की सबसे बड़ी पारी 
इस पारी से पहले नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कप्तान मिताली राज के नाम दर्ज था। मिताली ने साल 2006 में एशिया कप के फाइनल में नाबाद 108 रन बनाए थे। 

हरमनप्रीत ने सेमीफाइनल में छुड़ाए कंगारुओं के छक्के, बनाए ये 8 रिकॉर्ड...

8 of 9
हरमनप्रीत कौर - फोटो : AP
महिला विश्वकप में भारतीय की सबसे बड़ी पारी 
महिला विश्वकप में किसी भारतीय द्वारा खेली गई सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड अब हरमन के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले महिला विश्वकप में भारतीय द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड मिताली राज के नाम दर्ज था। मिताली ने इसी विश्वकप में आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 109 रन की पारी खेली थी। 
विज्ञापन

हरमनप्रीत ने सेमीफाइनल में छुड़ाए कंगारुओं के छक्के, बनाए ये 8 रिकॉर्ड...

9 of 9
हरमनप्रीत कौर - फोटो : AP
नॉक आउट दौर में शतक बनाने वाली दूसरी दुनिया की दूसरी खिलाड़ी 
हरमनप्रीत महिला विश्वकप के नॉकआउट दौर में शतक बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले साल 2005 के विश्वकप के फाइनल में केरन राल्टन ने नाबाद 107 रन बनाए थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें