फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर वापसी के लिए तैयार हार्दिक, बोले- खेल सकता हूं टी-20 विश्व कप

Wed, 11 Dec 2019 02:01 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पीठ की सर्जरी के बाद फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर मैदान में वापसी कर सकते हैं। हार्दिक ने अक्टूबर में लंदन के अस्पताल में अपनी बैक सर्जरी कराई थी। फिलहाल, वो रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजर रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में भरोसा जताया कि वो न्यूजीलैंड दौरे पर वापसी करेंगे। पांड्या ने जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों ने सर्जरी के बाद वापसी की लिए काफी मेहनत की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने सितंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी। इस दौरान उनकी पीठ का दर्द ज्यादा तेज हो गया इसके बाद उन्होंने सर्जरी कराने का फैसला किया था। हार्दिक को पीठ की तकलीफ अप्रैल 2018 से ही थी। आईसीसी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में पंड्या ने कहा कि मैं चाहता था कि सर्जरी नहीं करानी पड़े। इसके लिए हर संभव प्रयास भी किए, लेकिन दर्द ठीक नहीं हो पाया।
विज्ञापन

3 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सर्जरी का फैसला लिया। पीठ के निचले हिस्से में उन्हें यह चोट पिछले साल सितंबर में एशिया कप के दौरान लगी थी, हालांकि चोट के फिर से उभरने से पहले वह आईपीएल और वर्ल्ड कप में भी खेले थे। भारतीय टीम जनवरी के आखिरी सप्ताह में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। जहां विराट सेना कीवि टीम के खिलाफ दो वन-डे, पांच टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी। 
विज्ञापन

4 of 4
Hardik Pandya - फोटो : social Media
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 11 टेस्ट, 54 वनडे और 40 टी-20 खेले हैं, अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के दौरान वह भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें