फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चोटिल बल्लेबाज को रन आउट नहीं कर हीरो बना यह श्रीलंकाई खिलाड़ी, जमकर हो रही है तारीफ

Wed, 11 Dec 2019 12:24 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इसुरु उडाना - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका में मजांसी सुपर लीग (एमएसएल) खेला जा रहा है। इस क्रिकेट लीग में खेल भावना का एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जो इससे पहले शायद ही किसी मैदान पर दिखा होगा। पार्ल रॉक्स और नेल्सन मंडेला बे जायंट्स के बीच रविवार को खेले गए मुकबले में इसुरु उडाना ने एक आसान सा रनआउट का मौका गंवा दिया, लेकिन इसके लिए उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। श्रीलंकाई गेंदबाज ने चोटिल बल्लेबाज को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर आउट करने का मौका जानबूझकर गंवाया।
विज्ञापन

2 of 4
इसुरु उडाना - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मैच के दौरान नेल्सन मंडेला बे जायंट्स की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। पार्ल रॉक्स के लक्ष्य का पीछा करने उतरी 19 ओवर में मंडेला बे जायंट्स के बल्लेबाज हीनो कुन और मार्को मराइस क्रीज पर मौजूद थे और टीम को जीत के लिए आठ गेंद में 24 रन की दरकार थी। कुन बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े उनके साथी बल्लेबाज मराइस को लग गई। 
विज्ञापन

3 of 4
इसुरु उडाना - फोटो : social media
मराइस इस दौरान मैदान पर गिर पड़े और गेंद उडाना के पास चली गई। उडाना के पास मराइस को रनआउट करने का बेहतरीन मौका था पर उन्होंने ये नहीं किया। हालांकि उडाना ने ऐसा किया नहीं और मराइस को उन्होंने मौका दिया वापस खड़े होने का। मराइस ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का भी जड़ा। हालांकि बावजूद इसके नेल्सन मंडेला बे जायंट्स को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 
 
विज्ञापन

4 of 4
इसुरु उडाना - फोटो : social media
एमएसएल में पार्ल रॉक्स की टीम फिलहाल की टॉप पर चल रही है और फाइनल मैच के लिए जगह बना चुकी है। फाइनल मैच 16 दिसंबर को खेला जाएगा। ऑलराउंडर उडाना श्रीलंकाई टीम के लिए 2009 से लेकर अब तक 15 वन-डे इंटरनेशनल और 27 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उडाना के खाते में फिलहाल 35 इंटरनेशनल विकेट हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें