हार्दिक पांड्या
- फोटो : ट्विटर
मुंबई में चल रहे डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में मंगलवार को गुजरात के इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में 8 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के भी जमाए। हार्दिक ने महज 37 गेंदों में शतक ठोककर पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद अफरीदी की याद दिला दी, जिन्होंने 24 साल पहले 4 अक्टूबर 1996 को नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी।