फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज ने कहा, ये खिलाड़ी हमारे लिए कर सकता है 'बेन स्टोक्स' जैसे कारनामे

Mon, 05 Jun 2017 07:42 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 5
सिक्सर किंग युवराज सिंह
पाकिस्तान के खिलाफ 32 गेंद में शानदार 53 रन का पारी खेलने वाले युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। दुनिया युवराज सिंह की तारीफ कर रही थी और युवराज किसी और खिलाड़ी की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे थे। 
विज्ञापन

युवराज ने कहा, ये खिलाड़ी हमारे लिए कर सकता है 'बेन स्टोक्स' जैसे कारनामे

2 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : Getty
पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में 6 गेंद में 20 रन बनाने वाले हार्दिक पांड्या की युवराज ने जमकर तारीफ की। युवराज ने कहा, वह हमारी टीम का बेन स्टोक्स बन सकता है। उसने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी खेल की क्षमता की  झलक दिखाई है और यह बताया है कि दबाव का उनपर कोई असर नहीं पड़ता। 

 
विज्ञापन

युवराज ने कहा, ये खिलाड़ी हमारे लिए कर सकता है 'बेन स्टोक्स' जैसे कारनामे

3 of 5
हार्दिक पांड्या
हार्दिक को विराट ने टीम में एक ऑलराउंडर के रूप में जगह दी थी और उन्होंने मैच में अपनी भूमिका बखूबी निभाई। हार्दिक को पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें धोनी से पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। विश्व क्रिकेट के इतने बड़े मंच पर हार्दिक ने हाथ आए इस छोटे से मौके खाली नहीं जाने दिया। पांड्या 47वें ओवर में युवराज के आउट होने के बाद मैदान में बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर विराट को स्ट्राइक दे दी। 

 

युवराज ने कहा, ये खिलाड़ी हमारे लिए कर सकता है 'बेन स्टोक्स' जैसे कारनामे

4 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : espncricinfo
पारी के आखिरी ओवर में पांड्या को बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 296 रन था। स्पिनर इमाद वसीम की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर पांड्या ने न केवल टीम इंडिया को 300 रन के पार पहुंचाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसकों का दिल भी जीत लिया। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत ही टीम इंडिया निर्धारित 48 ओवर में 319 रन तक पहुंच सकी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज ने कहा, ये खिलाड़ी हमारे लिए कर सकता है 'बेन स्टोक्स' जैसे कारनामे

5 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : getty
इसके बाद गेंदबाजी में भी पांड्या ने अपना कमाल दिखाया। 8 ओवर में उन्होंने 43 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। कप्तान सरफराज अहमद और इमाद वसीम को पांड्या ने अपना शिकार बनाया। इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद टीम इंडिया की जीत महज औपचारिकता ही रह गई थी। विराट कप्तान कोहली की कसौटी पर इतने बड़े मैच में खरे उतरे। इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसकों के साथ-साथ साथी खिलाड़ियों का दिल भी जीता। सालों बाद जब कभी इस मैच को याद किया जाएगा तो प्रशंसक भले ही युवराज, विराट, रोहित और धवन की पारियों को भूल जाएं लेकिन उनके जहन में पांड्या के तीन छक्के शायद ही धूमिल हो पाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें