फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSLV मार्क-3 और जीसैट-19 से बदल जाएगी इंटरनेट की दुनिया, जानिए खास बातें

Mon, 05 Jun 2017 06:00 PM IST
amarujala.com- presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
1 of 9
जीसैट-19
देश का सबसे ताकतवर और अब तक का सबसे भारी उपग्रह प्रक्षेपण रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 अंतरिक्ष की ओर उड़ चला है। यह श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से सोमवार को शाम 5.28 बजे प्रक्षेपित किया गया। यह ऐतिहासिक प्रक्षेपण अन्य देशों के चार टन श्रेणी के उपग्रहों को प्रक्षेपित करने की दिशा में भारत के लिए नए अवसर खोलेगा।
विज्ञापन

2 of 9
जीएसएलवी मार्क-3
 इसरो द्वारा विकसित किया गया यह अत्याधुनिक उपग्रह प्रक्षेपण रॉकेट है। इसकी वहनीय क्षमता मौजूदा जीएसएलवी मार्क-2 की दो टन की क्षमता से दोगुना है।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : self
यह दो ठोस, एक द्रव नोदक कोर और एक क्रायोजेनिक चरण वाला तीन चरणों का रॉकेट है। इसका वजन पांच पूरी तरह से भरे बोइंग जम्बो विमान या 200 हाथियों के बराबर है।

4 of 9
GSAT
यह भविष्य का स्वदेशी रॉकेट है जो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में ले जाएगा।
विज्ञापन

5 of 9
इसरो - फोटो : self
अकेला जीसैट-19 पुराने किस्म के 6-7 संचार उपग्रहों के बराबर काम करेगा। जीसैट-19 का वजन तीन टन से अधिक है जो किसी हाथी के बराबर है।
विज्ञापन

6 of 9
GSAT
भारत में बना और प्रक्षेपित होने वाला अब तक का सबसे भारी उपग्रह है। आयतन के हिसाब से भारत में बना यह सबसे बड़ा उपग्रह है।
विज्ञापन

7 of 9
Internet Speed Test
पहली बार इसमें स्वदेशी लीथियम आयन बैटरियों का इस्तेमाल किया गया है। पहली बार नए तरीके की मल्टीपल फ्रीक्वेंसी बीम का भी प्रयोग हुआ है। इससे इंटरनेट की गति और कनेक्टिविटी दोनों बढ़ जाएगी

8 of 9
ऐसी इंटरनेट सेवाए मिलेंगी जैसे कि पहले कभी नहीं मिलीं। इसरो के दो स्वदेशी संचार उपग्रह जीसैट-19 और जीसैट-11 भारत के संचार क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। 
विज्ञापन

9 of 9
इसरो
आने वाले दिनों में इनके प्रक्षेपण से डिजिटल भारत को तगड़ी मजबूती मिलेगी। इन उपग्रहों के जरिए ऐसी इंटरनेट सेवाए मिलेंगी जैसे कि पहले कभी नहीं मिलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें