ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह के बारे में बहुत बड़ी बात कही है।
विज्ञापन
2 of 6
हरभजन और अश्विन
- फोटो : CricketCountry.com
कंगारू टीम के 46 वर्षीय पूर्व धाकड़ बल्लबाज हेडन का मानना है कि टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की तुलना में हरभजन सिंह ज्यादा खतरनाक हैं। हेडन ने कहा, 'अश्विन का स्किल हरभजन के ही जैसा मास्टरफुल है, लेकिन वो खतरनाक ऑफ स्पिनर नहीं बन सकते जैसे हरभजन सिंह थे।'
विज्ञापन
3 of 6
हेडन
- फोटो : getty
हेडन ने एनडीटीवी के हवाले से कहा है कि अश्विन ने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अश्विन को शायद थोड़ा बहुत गेंदबाजी के दौरान आक्रामक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके पास उमेश यादव और मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाज का साथ है।
4 of 6
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
मुझे लगता है कि आँकड़े अक्सर झूठ बोलते हैं, लेकिन कहा जाता है कि कुछ मील के पत्थर अश्विन उल्लेखनीय सम्मान दिखाते हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। यहां तक कि यदि वो पांच साल और खेलते हैं तो उन्हें उनकी पीढ़ी के महान लोगों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। हरभजन की तरह उनका स्किल भी सेट है, लेकिन वह संभवतः खतरनाक ऑफ स्पिनर की तरह गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
हरभजन और अश्विन
- फोटो : YouTube
हालांकि बाद में उन्होंने कहा, 'अश्विन को वास्तव में भज्जी की तरह गेंदबाजी करने की आवश्यकता नहीं हैं, क्योंकि उनके साइड भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मों शम्मी, इशांत शर्मा और बुमराह जैसे बहुत अच्छे तेज गेंदबाज हैं, जोकि मेंरे समय में नहीं थे। वहीं, रविन्द्र जडेजा जैसे दूसरे स्पिनर हैं, जो काफी अच्छी गेंदबाजी करते हैं।'
हेडन ने आगे कहा, 'हरभजन सिंह अपने समय के एक बहुत ही प्रभावशाली गेंदबाज थे। खासकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ उनका काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। जब टीम इंडिया मुश्किल में पंस जाती थी तो हरभजन सिंह को गेंदबाजी पर लगाया जाता था। मैं नहीं सोचता कि वेंकटेश प्रसाद टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी करते थे। मैं सोचता हूं कि हरभजन अकेला ही भूमिका अदा करने वाले गेंदबाज थे। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और जवागल श्रीनाथ की भी तारीफ की।'