ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड पर जीत के बाद पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने सुर्खियां बटोरी हैं। गाबा टेस्ट में जीत के बाद मिचेल जॉनसन और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के बीच माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर झड़प हुई। यह झड़प इतनी बढ़ गई कि पीटरसन ने जॉनसन को ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
मिचेल जॉनसन
- फोटो : Sky Sports
वैसे विवादों से मिचेल जॉनसन का काफी पुराना रिश्ता रहा है। वो मैदान के अंदर और बाहर खिलाड़ियों से भिड़ते रहे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जॉनसन ने हाल ही में द टेलीग्राफ में एक कॉलम लिखा, जिसमें उन्होंने स्लेजिंग से जुड़े कुछ पुराने किस्से याद किए।
विज्ञापन
3 of 5
जोस बटलर
- फोटो : ESPN
अपने कॉलम में उन्होंने कई क्रिकेटरों और स्लेजिंग के प्रति उनकी सोच की तुलना की। उन्होंने एशेज सीरीज के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ शब्दों के युद्ध को भी याद किया। जॉनसन ने लिखा, 'जब मैं बैटिंग कर रहा था तब स्टुअर्ट ब्रॉड ने कुछ कहा। उन्होंने कहा कि तुम मानसिक रूप से हार चुके हो। तुम वैसे ही हो।' जॉनसन ने कहा, 'उन्होंने मेरा ध्यान भटकाने की बहुत कोशिश की, लेकिन इसका मुझे फर्क नहीं पड़ा। मुझे तो खेल में यह पसंद आता है बस यह निजी प्रहार नहीं हो।'
4 of 5
मिचेल जॉनसन और विराट कोहली
- फोटो : twitter
जॉनसन ने अपने कॉलम में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का भी उल्लेख किया। उन्होंने लिखा, 'विराट कोहली तो पलटकर जवाब दे देते हैं जबकि रूट मुस्कुरा देते हैं, लेकिन ब्रॉड की टिपण्णी पूरी तरह स्लेजिंग थी जो मुझे एशेज क्रिकेट में हमेशा याद रह सकता है।' जॉनसन ने साथ ही यह भी बताया कि करियर में आगे बढ़ने के दौरान स्लेजिंग के प्रति उनकी सोच कैसे बदलती गई।
जॉनसन ने बताया, 'मेरे करियर के पहले हाफ में, मैंने कभी बल्लेबाज को चेतावनी नहीं दी। जब मैं चेंजिंग रूम में पहुंचता था तो लगता था कि कुछ गलत है। फिर करियर के दूसरे हाफ में मई समझ गया कि बॉडी लैंग्वेज बहुत मायने रखती है। मैंने बल्लेबाज को डराना शुरू किया और अगर उसका इनसाइड एज या बीट हो तो मैं उसे बताने में नहीं हिचकिचाता था कि वो भाग्यशाली है।'