भारतीय टीम के सफल कप्तानों में से एक रहे सौरव गांगुली बुधवार को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'दादा' नाम से मशहूर गांगुली टीम इंडिया के ऐसे कप्तान थे, जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर भारत को जीतना सिखाया। 8 जुलाई 1972 को कोलकाता के बेहाला में जन्मे गांगुली ने न सिर्फ अपने खिलाड़ियों में जोश भरा बल्कि टीम को दुनिया के किसी भी मैदान पर जीत हासिल करने का जज्बा दिया। आक्रामक कप्तानी करने में माहिर गांगुली ने 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। आइए जानते हैं 'दादा' सौरव गांगुली की पांच यादगार पारियां, जो बनाती हैं 'दादा' को इतिहास का बेहतरीन बल्लेबाज...