पहले मास्टर ब्लास्टर फिर भारत रत्न बने सचिन तेंदुलकर ने 1973 में अप्रैल की 24 तारीख को धरती पर कदम रखा था। उनके 43वें जन्मदिन पर जानते हैं जीवन और करियर से जुड़ी 24 बेहद खास बातें।
विज्ञापन
24 को जन्में सचिन तेंदुलकर के जीवन की 24 बेहद खास बातें
2 of 14
1- सचिन रमेश तेंदुलकर 1973 में मुंबई में 24 अप्रैल को जन्में थे। 24 का यह आंकड़ा उनके जीवन में बेहद खास मुकाम रखता है। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर 24 साल का चला। उनकी शादी 24 (मई, 1995) को ही हुई। इसके बाद उनका बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी 24 (सितंबर, 1999) को ही पैदा हुआ। सचिन की एक बेटी भी है जिसका नाम सारा तेंदुलकर है।
विज्ञापन
24 को जन्में सचिन तेंदुलकर के जीवन की 24 बेहद खास बातें
3 of 14
2- 1988 में स्कूल के एक हैरिस शील्ड मैच के दौरान साथी बल्लेबाज विनोद कांबली के साथ सचिन ने ऐतिहासिक 664 रनों की नाबाद साझेदारी की। विपक्षी टीम ने मैच आगे खेलने से इंकार कर दिया। सचिन ने इस मैच में 320 रन और प्रतियोगिता में हजार से भी ज्यादा रन बनाए। अब सचिन के जीवन पर एक फिल्म भी बनी है।
24 को जन्में सचिन तेंदुलकर के जीवन की 24 बेहद खास बातें
4 of 14
3- मैथ्यू हेडन ने अपनी किताब लिखा है कि 2008 में मोहाली टेस्ट के दौरान जब सचिन ने सर्वाधिक टेस्ट रन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। मैदान पर इतना उत्साह था कि 20 मिनट तक आतिशबाजी के कारण खेल रोकना पड़ा ताकि धुंआ छट जाए।
4-सचिन राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनका 2008 में पद्म विभूषण भी मिल चुका है।
विज्ञापन
24 को जन्में सचिन तेंदुलकर के जीवन की 24 बेहद खास बातें
5 of 14
5- 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सचिन की विदाई इस कदर शानदार रही कि ऐसी विदाई इससे पहले दुनिया के किसी अन्य क्रिकेटर को नहीं मिली थी। उनके संन्यास के बाद भारत सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। वह इस सम्मान को हासिल करने वाले देश में एकमात्र खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के शख्सियत हैं।
विज्ञापन
24 को जन्में सचिन तेंदुलकर के जीवन की 24 बेहद खास बातें
6 of 14
6- सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला वनडे 18 दिसंबर 1989 को गुजरांवाला में पाकिस्तान के खिलाफ खेला। और उनका आखिरी वनडे भी पाकिस्तान के खिलाफ ही 18 मार्च 2012 को ढाका में रहा।
7- सचिन तेंदुलकर 1992 में टेस्ट में 1000 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा क्रिकेटर बने।
8- सचिन ने 20 साल होने से पहले ही टेस्ट क्रिकेट में पांच शतक लगा लिए थे। जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन
24 को जन्में सचिन तेंदुलकर के जीवन की 24 बेहद खास बातें
7 of 14
9- सचिन तेंदुलकर दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 90 से ज्यादा अलग-अलग क्रिकेट ग्राउंड पर मैच खेलने का कीर्तिमान बनाया है।
10- तेंदुलकर 1998 में बेहतरीन फॉर्म में थे। उन्होंने एक कैलेंडर साल में 9 वनडे शतक लगाए थे।
24 को जन्में सचिन तेंदुलकर के जीवन की 24 बेहद खास बातें
8 of 14
11- 1990 में सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला टेस्ट शतक (नाबाद 119) ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मैच की दूसरी पारी में जमाया था।
12- 1993 में भारतीय सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट शतक (163) सचिन ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ ही बनाया।
24 को जन्में सचिन तेंदुलकर के जीवन की 24 बेहद खास बातें
9 of 14
13- सचिन को अपना पहला वनडे शतक लगाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। 1994 में उनके 79वें मैच में यह इंतजार पूरा हुआ जब उन्होंने कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाया।
14- वह 2001 में वनडे में दस हजार रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने।
24 को जन्में सचिन तेंदुलकर के जीवन की 24 बेहद खास बातें
10 of 14
15- सचिन तेंदुलकर ने 2002 में पोर्ट आफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 बनाकर सर डॉन ब्रेडमैन के 29 टेस्ट शतक की बराबरी की, फिर इंग्लैंड के खिलाफ 193 बनाकर ब्रेडमैन के रिकॉर्ड को पार किया।
16- 2004 में सुनील गावस्कर के 34 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने। साथ ही इसी साल 50 मैन ऑफ द मैच हासिल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
24 को जन्में सचिन तेंदुलकर के जीवन की 24 बेहद खास बातें
11 of 14
17- मास्टर ब्लास्टर सचिन ने 2005 में टेस्ट में 122वें मैच में अपने दस हजार रन पूरे किए। वह टेस्ट और वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज रहे हैं।
18- 2006 में वनडे में 14 हजार रन पूरे कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
19- 2007 में सचिन ने अपना 400वां वनडे मैच खेला।
24 को जन्में सचिन तेंदुलकर के जीवन की 24 बेहद खास बातें
12 of 14
20- 2008 में वनडे मैचों में 16 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। इसी साल टेस्ट क्रिकेट में ब्रायन लारा के 11,953 रन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।
21- 2009 में हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 175 रन बनाए और वनडे 17 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
24 को जन्में सचिन तेंदुलकर के जीवन की 24 बेहद खास बातें
13 of 14
22- 2010 में वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने और स्टीव वॉ के 168 टेस्ट खेलने के रिकॉर्ड को भी पार किया।
23- 2011 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच खेलने के साथ ही वह सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले खिलाड़ी बने और सनत जयसूर्या के 444 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।