फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Glenn Maxwell-Vini Raman Love Story: पांच साल बाद मैक्सवेल के साथ डेट पर जाने के लिए तैयार हुई थीं विनी रमन, 2013 में पहली बार मिले थे दोनों

Sat, 19 Mar 2022 03:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्लैन मैक्सवेल और विनी रमन 27 मार्च को शादी करने जा रहे हैं। साल 2017 में पहली बार दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा में आई थीं। इन दोनों की प्रेम कहानी युवराज और हेजल कीच से काफी मिलती है। विनी रमन भी हेजल की तरह लंबे समय बाद डेट पर चलने के लिए तैयार हुई थीं। 
 
विज्ञापन
1 of 11
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल 27 मार्च को अपनी भारतीय मंगेतर विनी रमन के साथ भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार शादी करने जा रहे हैं। ये दोनों ईसाई तरीके से शादी कर चुके हैं और दोनों ने इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। अगस्त 2017 में पहली बार दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थीं, जब विनी ने मैक्सवेल के साथ एक फोटो शेयर की थी। इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ देखे गए। जब मैक्सवेल राष्ट्रीय पुरस्कार के एक इवेंट में विनी को अपने साथ लेकर पहुंचे थे तब दोनों के रिलेशन में होने की खबरों को लगभग सही मान लिया गया था। बाद में मैक्सवेल ने विनी के साथ सगाई करके आधिकारिक तौर पर इसके पुष्टि कर दी थी। अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।  
विज्ञापन

2 of 11
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल और विनी रमन ईसाई तरीके से शादी कर चुके हैं और 27 मार्च को भारतीय रिति-रिवाजों के हिसाब से शादी करेंगे। इस शादी का एक कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मैक्सवेल को सुरक्षा के इंतजाम बेहतर करने पड़े थे। 
विज्ञापन

3 of 11
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल और विनी रमन पहली बार साल 2013 में मिले थे। बिग बैश लीग में मैक्सवेल मेलबर्न स्टार का हिस्सा हैं और इसी टीम के एक इवेंट में  उनकी मुलाकात विनी रमन से हुई थी। 

4 of 11
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल से पहली बार मिलने के बाद विनी रमन पांच साल बाद डेट पर चलने के लिए मानी थीं। साल 2017 में दोनों मिले थे और विनी ने दोनों की फोटो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। 
विज्ञापन

5 of 11
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
विनी के फोटो शेयर करने के बाद ही दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आई थीं और बाद में इन खबरों को हवा मिलती रही। अब ये दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
Glenn Maxwell- Vini Raman - फोटो : social Media
मैक्सवेल शुरुआत से ही विनी के साथ रिलेशन में आने के लिए तैयार थे, लेकिन विनी बहुत लंबे समय बाद इसके लिए मानी। युवराज और हेजल कीच की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही है। हेजल लंबे समय बाद युवराज के साथ डेट पर गई थीं। 
विज्ञापन

7 of 11
Glenn Maxwell- Vini Raman - फोटो : social Media
विनी रमन भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई लड़की हैं। उनका परिवार तमिलनाडु का रहने वाला है। विनी के अनुसार मैक्सवेल उनकी तुलना में काफी ज्यादा गुस्सैल, जिद्दी और साहसी हैं। 

8 of 11
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
विनी ने यह भी बताया कि मैक्सवेल काफी ज्यादा चिल्लाते हैं, लेकिन वो ज्यादा भावुक हैं। विनी की तुलना में मैक्सवेल बेहतर खिलाड़ी और ड्राइवर हैं। हालांकि, खाना कौन बेहतर बनाता है, यह तय करना मुश्किल है। 

9 of 11
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
रिलेसनशिप को लेकर मैक्सवेल ने ही पहले रुचि दिखाई थी और भीड़-भीड़ वाले पार्क में विनी रमन को प्रपोज किया था। वो चाहते थे कि एक बीच के किनारे विनी से प्यार का इजहार करें, लेकिन उनका प्लान सफल नहीं हुआ था। 

10 of 11
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल ने साल 2021 में क्रिकेट से ब्रेक लिया था। उन्होंने कहा था कि मानसिक स्वास्थ्य की वजह से कुछ समय के लिए उन्होंने क्रिकेट से दूरी बनाई है। इस बीमारी के बारे में पहले विनी को ही पता चला था और इससे बाहर आने में विनी ने उनकी काफी मदद की थी। 
विज्ञापन

11 of 11
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
विनी पेशे से एक फॉर्मासिस्ट हैं। वो मेलबर्न में काम करती हैं। इसी वजह से उन्हें पहले ही पता चल गया था कि मैक्सवेल की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उन्होंने इससे बाहर निकलने में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की मदद की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें