फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गंभीर कप्तान बनकर टीम में लौटे, युवा ऋषभ पंत को भी मिला मौका

Sun, 16 Sep 2018 08:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौतम गंभीर
हाल ही में इंग्लैंड दौरे में पहला टेस्ट शतक लगाने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से तीन मैचों में हिस्सा लेंगे। विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन 19 सितंबर से किया जाएगा। 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी गौतम गंभीर करेंगे जिन्हें एक साल के बाद कमान सौंपी गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
ishant sharma
हालांकि, अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को इंग्लैंड दौरे के बाद आराम दिया गया है। पांचवें टेस्ट के चौथे दिन उनके टखने में भी चोट लग गई थी। पंत की अगुआई में पिछले साल दिल्ली टीम रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत
पंत को कप्तानी इसलिए नहीं सौंपी गई है क्योंकि उनका 4 अक्टूबर से विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना तय माना जा रहा है। इसके अलावा ध्रुव शौरी के भी इंडिया ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाने की संभावना है। चयन समिति ने इसलिए गौतम गंभीर के अनुभव को वरीयता दी।

4 of 5
gautam gambhir
बता दें कि गौतम गंभीर को 2016/17 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान ही कप्तानी पद से हटाया गया था। पिछले साल उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को कमान सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gautam gambhir
दलीप ट्रॉफी और बोर्ड अध्यक्ष एकादश के लिए हाल ही में खेलने वाले ध्रुव शौरी विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के उप-कप्तान होंगे। गौतम गंभीर इस टूर्नामेंट में बेहतरीन वापसी करके राष्ट्रीय टीम में वापसी की कोशिश करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें