फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gambhir Playing-11: गंभीर ने चुनी भारत की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11, विराट-धोनी शामिल, इन दो दिग्गजों को जगह नहीं

Mon, 02 Sep 2024 11:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गंभीर ने इस टीम में खुद को और वीरेंद्र सहवाग को ओपनिंग जोड़ी के रूप में चुना। ऐसे में मौजूदा कप्तान और सर्वश्रेष्ठ ओपनर में शुमार रोहित शर्मा को उन्हें बाहर रखना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 5
गौतम गंभीर - फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारत की अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 का चयन किया है। हालांकि, इस लिस्ट में देश के कुछ शीर्ष खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है, जो कि चौंकाने वाला था। दरअसल, गंभीर ने इस ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग-11 में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को तो शामिल किया है, लेकिन रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं होना चौंकाने वाला रहा।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित, बुमराह और कोहली - फोटो : BCCI
स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बातचीत में गंभीर ने इस टीम में खुद को और वीरेंद्र सहवाग को ओपनिंग जोड़ी के रूप में चुना। ऐसे में मौजूदा कप्तान और सर्वश्रेष्ठ ओपनर में शुमार रोहित शर्मा को उन्हें बाहर रखना पड़ा। रोहित ने बतौर ओपनर कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं और इनमें वनडे में दो दोहरे शतक भी शामिल हैं। गंभीर ने नंबर तीन पर भारत के पूर्व कोच और भारतीय बल्लेबाजी की दीवार राहुल द्रविड़ को रखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
युवराज और धोनी - फोटो : Twitter
नंबर चार पर गंभीर ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को चुना। वहीं, नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली को जगह दी। गंभीर ने युवराज सिंह को नंबर छह और एमएस धोनी को नंबर सात पर बल्लेबाजी के लिए चुना। बल्लेबाजी इकाई में भारत के पूर्व कप्तान और दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार सौरव गांगुली को भी टीम में जगह नहीं मिली।

4 of 5
जहीर खान - फोटो : PTI
स्पिन गेंदबाजी विभाग में अनिल कुंबले को गंभीर ने आठवें नंबर पर, जबकि रविचंद्रन अश्विन को नौवें स्थान पर खिलाया। इस लिस्ट में हरभजन सिंह को भी जगह नहीं दी गई है। तेज गेंदबाजों में गंभीर ने इरफान पठान और जहीर खान की जोड़ी को चुना है। वहीं, यॉर्कर स्पेशलिस्ट और मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं दी है। बुमराह को देश का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज माना जाता है और विराट कोहली ने तो यह तक कह दिया था कि वह देश के धरोहर हैं और वह सौभाग्यशाली हैं कि बुमराह भारत से खेलते हैं। क्रिकेट स्पेक्ट्रम में विभिन्न विषयों पर राय साझा करते समय अपने शब्दों को कम नहीं करने के लिए जाने जाने वाले गंभीर ने फैंस को यह टीम चुनकर आश्चर्यचकित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अश्विन - फोटो : PTI
गंभीर की ऑल टाइम इलेवन: वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, इरफान पठान, जहीर खान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें