फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket: बाबर से पहले गंभीर और नेहरा भी मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड कर चुके हैं कुर्बान, जानें किसे दिया था पुरस्कार

Sat, 11 Jun 2022 04:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में बाबर आजम ने अपना अवॉर्ड खुशदिल शाह को देने का फैसला किया। ऐसा नहीं है कि क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है। इससे पहले भी कई खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 8
बाबर आजम, गौतम गंभीर, विराट कोहली और आशीष नेहरा - फोटो : IPL/BCCI/ICC
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में बाबर आजम ने शानदार शतक लगाकर अपनी टीम की जीत दिलाई थी। उन्होंने 107 गेंदों पर 103 रन बनाए थे। बाबर को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। बाबर ने अपना पुरस्कार खुशदिल शाह को दिया था। खुशदिल ने 23 गेंद पर 41 रन बनाए थे। उनकी छोटी पारी किसी शतकीय पारी से कम नहीं थी। इसी कारण से बाबर ने अपना अवॉर्ड खुशदिल को देने का फैसला किया। ऐसा नहीं है कि क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है। इससे पहले भी कई खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 8
गौतम गंभीर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
गौतम गंभीर ने विराट कोहली को दिया था अवॉर्ड
2009 में गौतम गंभीर ने अपना पुरस्कार विराट कोहली को सौंपने का फैसला किया था। श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने 107 रनों की पारी खेली थी। यह वनडे में उनका पहला शतक था। उसी मैच में गौतम गंभीर ने नाबाद 150 रन बनाए थे। 316 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 23 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी। कोहली और गंभीर ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की थी।
विज्ञापन

3 of 8
गौतम गंभीर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट मैच को फिनिश नहीं कर पाए थे। उनके आउट होने के बाद गंभीर ने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। गंभीर को उनकी शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया और कोहली को इसके लिए चुना। बाद में गंभीर ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''वो विराट का पहला शतक था और मैं इसे खास बनाना चाहता था। विराट को यह हमेशा याद रहेगा।''

4 of 8
कुलदीप यादव और अक्षर पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप ने अक्षर पटेल को दिया था पुरस्कार
आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। दिल्ली ने मैच में पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। कुलदीप और अक्षर की फिरकी के सामने पंजाब के बल्लेबाज 115 रन पर ही ढेर हो गए। कुलदीप ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने कगिसो रबाडा और नाथन एलिस को आउट किया था। वहीं, अक्षर ने चार ओवर में 10 रन देकर दो विकेट लिए थे। लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा को आउट किया।
विज्ञापन

5 of 8
कुलदीप यादव और अक्षर पटेल - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली ने 10.3 ओवर में 119 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया था। डेविड वॉर्नर ने 30 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाए थे। पृथ्वी शॉ ने 41 रन की पारी खेली थी। कुलदीप को जब मैन ऑफ द मैच के लिए चुना तो सभी हैरान रह गए। उन्होंने यह अवॉर्ड अक्षर के साथ शेयर करने का फैसला किया। कुलदीप ने कहा कि अक्षर को यह पुरस्कार मिलना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
आशीष नेहरा और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
माइकल हसी के लिए आशीष नेहरा ने किया था कुर्बान
2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच क्वालिफायर-2 मैच खेला गया था। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 139 रन बनाए थे। चेन्नई के लिए आशीष नेहरा ने चार ओेवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने 19.5 ओवर में सात विकेट पर 140 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। उसके लिए माइकल हसी ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए।
विज्ञापन

7 of 8
आशीष नेहरा और माइकल हसी - फोटो : IPL/BCCI
मैच समाप्त होने के बाद नेहरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन उन्होंने इस अवॉर्ड को हसी के साथ शेयर करने का फैसला किया। हसी की पारी की बदौलत चेन्नई की टीम जीत हासिल करने में सफल रही थी।
विज्ञापन

8 of 8
हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर के साथ शेयर किया था अवॉर्ड
वेस्टइंडीज के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप 2022 में भारत ने शानदार जीत हासिल की थी। इस मैच में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने शतकीय पारी खेली थी। स्मृति ने 123 रनों की पारी खेली थी। वहीं, हरमनप्रीत के बल्ले से 109 रन निकले थे। मैच के बाद स्मृति को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के लिए बुलाया गया। उन्होंने इस पुरस्कार को शेयर करने के लिए हरमनप्रीत को भी वहां बुला लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें