फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र कम लेकिन हुनर ऐसा कि बड़े-बड़ों को मात दे दें, वर्ल्ड कप में ये 5 युवा खिलाड़ी ढाएंगे कहर

Sun, 19 May 2019 08:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
हर क्रिकेटर का यह सपना होता है कि वो अपने देश की तरफ से खेले। इससे भी अलग हर खिलाड़ी चाहता है कि उसे वर्ल्ड कप में अपने देश की तरफ से खेलने का मौका मिले।

ऐसे में अगर किसी खिलाड़ी को कम उम्र में ही अपने देश की तरफ से वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिल जाए तो उससे बड़ी बात शायद ही कुछ और हो। 

30 मई से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के 12वें संस्करण में इस बार कुछ ऐसे ही युवा खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र कम लेकिन हुनर ज्यादा है और इसीलिए उन्हें उनकी टीम ने वर्ल्ड कप के लिए चुना है।

ऐसे में चलिए आज जानते हैं उन 5 सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में जो मौजूदा विश्व कप में खेलने वाले हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
शादाब खान - फोटो : pti
शदाब खान: 
पाकिस्तान के ऑलराउंडर शदाब ने पाकिस्तान की तरफ से साल 2017 में वन-डे में डेब्यू किया था। उसके बाद से लेकर अब तक शदाब ने खेले गए 34 वन-डे मुकाबलों में बल्ले से 29.4 की औसत से 294 रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजी में 27.7 की औसत से 47 विकेट भी चटकाए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
इकरम अली - फोटो : social media
इकरम अली:
अफगानिस्तान के उभरते युवा क्रिकेटर इकरम ने इसी साल 2 मार्च को वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि इकरम ने अब तक सिर्फ 2 मुकाबले खेल पाए  हैं जिसमें उन्होंने 6 रन बनाए हैं। इसके अलग उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 36.4 की औसत से 11 मैचों में 474 रन बनाए हैं।    
 

4 of 7
shahin afridi
शाहीन शाह अफरीदी:
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन ने अपनी गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया है। उन्होंने साल 2018 में वन-डे क्रिकेट में डेब्यू किया था। अफरीदी ने अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में 26.5 की औसत से 20 विकेट अपने नाम किए हैं।
    
विज्ञापन

5 of 7
मुजीब उर रहमान
मुजीब उर रहमान:
अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर के नाम से मशहूर मुजीब ने कम उम्र में ही अपनी फिरकी से सभी को हैरान किया है। मुजीब ने अफगानिस्तान की तरफ से खेले गए 28 मुकाबलों में 18.8 की शानदार औसत और 3.7 की इकॉनमी के साथ 51 विकेट चटकाए हैं।
    
विज्ञापन

6 of 7
मोहम्मद हसनैन
मोहम्मद हसनैन:
हसनैन कम उम्र में ही तेज और सटीक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान की तरफ से वर्ल्ड कप में जगह पाने में सफल रहे हैं। उन्होंने इसी साल मार्च में टीम के लिए डेब्यू किया था और अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में 6.7 की इकॉनमी के साथ 2 विकेट निकालने में सफल रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विश्व कप 2019 में भारत का कार्यक्रम (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप में भाग ले रहे पांच सबसे युवा क्रिकेटर
 
खिलाड़ी टीम उम्र रोल मैच विकेट/रन
मुजीब उर रहमान अफगानिस्तान 18 साल 48 दिन गेंदबाज 28 51/41
इकरम अली अफगानिस्तान 18 साल 228 दिन विकेटकीपर बल्लेबाज 02 0/6
शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान 19  साल 39 दिन गेंदबाज 13 20/22
मोहम्मद हसनैन पाकिस्तान 19 साल 40 दिन गेंदबाज 03 2/0
शदाब खान पाकिस्तान 20 साल 223 दिन ऑलराउंडर 34 47/294
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें