ambati rayudu
2018 के आईपीएल में अंबाती रायुडू का खेल गजब का निखरा था। रायुडू ने अपने आईपीएल करियर के दौरान किसी एक सीजन में अगर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, तो वो है आईपीएल 2018 था। इस सीजन रायुडू ने 149 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 602 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने यह रन 16 मैचों में बनाए थे, जिसमें उन्होंने 34 छक्के और 53 चौके भी लगाए थे।