फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: बगैर विराट टेस्ट सीरीज में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगा पूरा दारोमदार

Mon, 14 Dec 2020 03:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय टीम - फोटो : social media
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। भारत पहली बार पिंक बॉल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट खेलेगा। चार मैचों की सीरीज में कप्तान कोहली पहला टेस्ट खेलकर स्वदेश लौट जाएंगे। विराट की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालेंगे। कंगारुओं के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इन पांच खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। हालांकि, अभ्यास मैचों में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी फिका रहा। ऐसे में आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
अजिंक्य रहाणे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलकर भारतीय कप्तान विराट कोहली वापस लौट जाएंगे। बाकी बचे तीन मैचों में टीम की कमान अजिंक्य रहाणे संभालेंगे। पहले अभ्यास मैच में रहाणे का शानदार प्रदर्शन रहा। कप्तान की भूमिका निभाते हुए उन्होंने 117 रन की नाबाद पारी खेली। 
 
विज्ञापन

3 of 6
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ट्विटर
चेतेश्वर पुजारा
टेस्ट में बेस्ट बल्लेबाज माने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, दूसरी पारी में वह शून्य पर आउट हो गए। मध्यक्रम का सारा दारोमदार सौराष्ट्र के इस खिलाड़ी के कंधों पर ही होगा। पुजारा 2018-19 में खेली गई श्रृंखला में 521 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द सीरिज' थे। भारत ने वह श्रृंखला 2-1 से जीती थी।

4 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @BCCI
जसप्रीत बुमराह
पूरी सीरीज के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाहें होगीं। दूसरे अभ्यास मैच में वो दो विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने शानदार अर्धशतक भी जमाया। बुमराह ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।
विज्ञापन

5 of 6
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
मयंक अग्रवाल
दूसरे अभ्यास मैच की पहली पारी में मयंक अग्रवाल केवल दो रन बनाकर आउट हो गए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 120 गेंदों में 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। बॉक्सिंग-डे टेस्ट से डेब्यू करने वाले मयंक पर सबकी निगाहें टिकी होंगी। मयंक ने अभी तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो दोहरा शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर अश्विन - फोटो : social Media
आर अश्विन
पहले अभ्यास मैच की दूसरी पारी में अश्नि ने एक विकेट लिए। दूसरे अभ्यास मैच में वो नहीं खेले। पूरी सीरीज के दौरान आर अश्निन पर टीम की नजरें होंगी। अश्विन पहली बार पिंक बॉल से टेस्ट मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें