फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस पर भारी पड़े CSK के ये 5 योद्धा, कप्तान रोहित के बुलंद इरादों को दिया झटका

Sun, 08 Apr 2018 05:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dwayne bravo
आईपीएल 2018 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने आसानी से चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में चेन्नई की टीम ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर बेहद रोमांचक मुकाबला जीत लिया। इस मुकाबले में ड्वेन ब्रावो ने मुंबई इंडियंस की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आइए जानते हैं चेन्नई सुपरकिंग्स की इस जीत में सबसे अहम रोल अदा करने वाले पांच हीरो के बारे में।
विज्ञापन

ड्वेन ब्रावो

2 of 6
ब्रावो
मुंबई के वानखेड़े मैदान में लगभग हारे हुए मैच में सीएसके की तरफ से जीत के हीरो बनकर उभरे- ड्वेन ब्रावो। ब्रावो ने 30 गेंदों पर 68 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
विज्ञापन

केदार जाधव

3 of 6
chennai superkings
ब्रावो के आउट होने के बाद चेन्नई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थे। मुस्ताफिजुर रहमान की चौथी और पांचवीं गेंद पर क्रमश: छक्का और चौका जड़कर केदार जाधव ने टूर्नामेंट में सीएसके की जीत का खाता खोला। जाधव ने 22 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 24 रन की मूल्यवान पारी खेली।

शेन वॉटसन

4 of 6
शेन वॉटसन
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन इस मैच में पूरी तरह लय में दिखे। शेन वॉटसन ने न सिर्फ गेंद से कमाल दिखाते हुए मुंबई के दो खास खिलाड़ियों को आउट किया, बल्कि बल्लेबाजी में टीम को सधी हुई शुरुआत भी दिलाई।
विज्ञापन

दीपक चहर

5 of 6
chennai superkings
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपक चहर ने भी आईपीएल सीजन-11 के पहले मैच में काफी प्रभावित किया। दीपक ने 3 ओवर में सिर्फ 4.66 की औसत से रन देकर एक विकेट चटकाया। दीपक ने वेस्टइंडीज के धांसू बल्लेबीज इविन लुइस को शून्य के स्कोर पर चलता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाती रायुडु

6 of 6
सीएसके
शेन वॉटसन के साथ मैदान पर ओपनिंग करने उतरे अंबाती रायुडु ने भी चेन्नई को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी। रायुडु ने 19 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 22 रन की पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें