फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsSA: टीम इंडिया के 5 हीरो, जिन्होंने भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत

Wed, 14 Feb 2018 12:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने पोर्ट एलिजाबेथ में मंगलवार को पांचवें वन-डे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह कामयाबी हासिल कर ही ली, जिसका इंतजार 26 साल से किया जा रहा था। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम ने 6 मैचों की वन-डे सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया और इसी के साथ प्रोटियाज के घर में पहली सीरीज जीती हासिल की। 

आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई...
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
इस पूरे दौरे पर बार-बार अपने बल्ले से फेल रहे रोहित शर्मा ने पांचवें वन-डे में शानदार 115 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में द. अफ्रीका के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज टीम महज 201 पर ही ढेर गई और भारत इस मैच को 73 रन से जीतने में कामयाब रहा। रोहित को उनकी इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन

3 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
हार्दिक पांड्या भले ही इस पूरे वन-डे सीरीज में अपने बल्ले से कोई कमाल करने में कामयाब न रहे हों लेकिन इस मैच में उन्होंने न सिर्फ अपनी घातक गेंदबाजी बल्कि फील्डिंग से भी गजब का प्रदर्शन किया। इस मैच में उन्होंने द. अफ्रीका के दो सबसे अहम विकेट लेकर उनकी बैटिंग ऑर्डर की कमर ही तोड़ दी। 

पांड्या ने पहले जेपी डुमिनी और फिर एबी डीविलियर्स को विकेट के पीछे धोनी के हाथों आउट किया। इसके बाद मिड ऑन फील्डिंग करते हुए उन्होंने खतरनाक दिख रहे हाशिम अमला को भी रन आउट किया। यह रन आउट इस मैच का टर्निंग पॉइंट भी रहा। 

4 of 6
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
चौथे वन-डे में सबसे महंगे गेदबाज रहे कुलदीप यादव ने इस मैच में जबरदस्त वापसी की और 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने इस अहम मुकाबले में 10 ओवर में 57 रन देकर 4 अहम शिकार किए। उन्होंने जोहानसबर्ग मैच के हीरो रहे हेनरिच क्लासेन और एंडिले फेहलुकवायो को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा उन्होंने रबाडा और शम्सी को भी अपनी फिरकी में फंसाया।  
विज्ञापन

5 of 6
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
कुलदीप की तरह ही युजवेंद्र चहल ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 9.2 ओवर में 43 रन देकर दो अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इस मैच में उन्होंने सबसे पहले डेविड मिलर को चकमा देकर क्लीन बोल्ड किया और फिर मॉर्ने मॉर्कल को LBW आउट किया। इसके अलावा उन्होंने एक जबरदस्त कैच भी पकड़ा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
टीम इंडिया जब मैदान पर 275 रन के लक्ष्य को बचाने के लिए उतरी तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती थी, द. अफ्रीकी को जल्द से शुरुआती झटका दिया जाए। कोहली और टीम के लिए यह काम जसप्रीत बुमराह ने किया। उन्होंने अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम को 32 रन के निजी स्कोर पर मिड ऑफ पर कोहली के हाथों कैच आउट किया। इस तरह अफ्रीकी किले में भेद लगाने का काम बुमराह ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें