टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को वन-डे सीरीज में 4-1 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। इस मैच में टीम इंडिया के नाम कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज हुए। पोर्ट एलिजाबेथ के इस मैदान पर टीम इंडिय को 25 साल बाद जीत मिली है। वहीं मेहमान टीम ने लगातार नौ द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
वेस्टइंडीज
- फोटो : you tube
अब टीम इंडिया लगातार सबसे ज्यादा द्वीपक्षीय सीरीज जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि इस लिस्ट में वेस्टइंडीज टीम पहले स्थान पर बरकरार है।
विज्ञापन
3 of 5
ऑस्ट्रेलिया वन-डे टीम
कैरीबियाई टीम ने 1980 से लेकर 1988 के बीच लगातार 15 द्वीपक्षीय सीरीज जीती थीं। टीम इंडिया ने ओवरसीज में मैदान मारकर लगातार 8 सीरीज जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा है।
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
बता दें कि टीम इंडिया ने साल 2016 से कोई भी द्वीपक्षीय सीरीज नहीं गवाईं है। टीम इंडिया का यह विजयी अभियान साल 2016 में जिम्बाब्वे को हराकर शुरु हुआ था।
जिम्बाब्वे को शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड (2017) को हराया। दक्षिण अफ्रीका को सीरीज में हराने के बाद अब टीम इंडिया दूसरे से तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।