फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni: युवा क्रिकेटर का दावा- अभ्यास सत्र के बाद धोनी ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर घर तक छोड़ा, VIDEO

Fri, 15 Sep 2023 01:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

धोनी हाल ही में यूएस ओपन के सेमीफाइनल में कार्लोस अल्काराज और डेनिल मेदवेदेव का मैच देखने पहुंचे थे। उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसके बाद वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ का भी आनंद लिया था। 
विज्ञापन
1 of 5
युवा क्रिकेटर धोनी के साथ बाइक पर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आने वाली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा हैं। एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में लगभग हर कामयाबी हासिल करने के बाद अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी मैदान के अंदर और बाहर अपने ठंडे स्वभाव और अच्छे आचरण के लिए जाने जाते हैं।

अब धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो रांची का बताया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि धोनी रांची में ट्रेनिंग सेशन के बाद एक युवा क्रिकेटर को अपनी बाइक पर बैठाकर उन्हें घर तक छोड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और वेंकटेश प्रसाद - फोटो : Amar Ujala/Venkatesh prasad/Twitter
वीडियो में बताया गया है कि धोनी का यह जेस्चर उनकी विनम्रता और दयालुता का प्रमाण है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी विंटेज यामाहा RD350 चलाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

अमेरिका गए थे धोनी

3 of 5
धोनी ने ट्रंप के साथ गोल्फ का आनंद लिया - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी हाल ही में यूएस ओपन के सेमीफाइनल में कार्लोस अल्काराज और डेनिल मेदवेदेव का मैच देखने पहुंचे थे। उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसके बाद वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ का भी आनंद लिया था। 

4 of 5
धोनी और युवराज - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी का मोटरबाइक्स के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज के पास पुरानी और नई मोटरबाइकों से भरा एक बहुमंजिला गैराज है। 42 वर्षीय खिलाड़ी यकीनन भारत के अब तक के सबसे महान कप्तान हैं, जिन्होंने टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाई हैं। उनके नेतृत्व मेंभारत ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती। कुल मिलाकर उन्होंने 332 मैचों में भारत का नेतृत्व किया, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे अधिक है। इनमें से उसने 178 जीते, 120 हारे, छह टाई रहे और 15 का कोई नतीजा नहीं निकला। एक कप्तान के तौर पर उनका जीत प्रतिशत 53.61 है। वह भारत के सबसे सफल कप्तान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
इन 332 मैचों में उन्होंने 330 पारियों में 46.89 की औसत और 76 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 11,207 रन बनाए। उन्होंने एक कप्तान के रूप में 11 शतक और 71 अर्द्धशतक बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 224 था। कप्तानी का बोझ कभी धोनी पर नहीं दिखाई पड़ा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी सफलता का असर फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर भी पड़ा। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स (आरपीजी) का प्रतिनिधित्व और नेतृत्व किया। धोनी ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में सीएसके के साथ पांच आईपीएल खिताब जीते। उन्होंने 2010 और 2014 में सीएसके के साथ दो चैंपियंस लीग टी20 खिताब भी जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें