फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: डुप्लेसिस और पत्नी को मिली थी जान से मारने की धमकी, 2011 विश्व कप में हार से जुड़ा है यह किस्सा

Tue, 18 May 2021 05:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
फाफ डुप्लेसिस और उनकी पत्नी
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने मंगलवार को एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि 2011 विश्व कप से बाहर होने के बाद उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्हें यह धमकी न्यूजीलैंड के खिलाफ 2011 विश्व कप क्वार्टरफाइनल में हार के दौरान उनके साथ गलतफहमी का शिकार होकर एबी डीविलियर्स के रन आउट होने के बाद मिली थी।
 
विज्ञापन

2 of 4
फाफ डु प्लेसीस - फोटो : File
दरअसल, मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को 49 रन से हार का सामना करना पड़ा था और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। सह मेजबान भारत ने टूर्नामेंट जीता था। न्यूजीलैंड के 222 रन के लक्ष्य पीछा करते हुए ग्रीम स्मिथ की टीम 40 ओवरों में 172 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। डुप्लेसिस ने इस मैच में 43 गेंद पर 36 रन बनाए थे।
विज्ञापन

3 of 4
फाफ डु प्लेसिस की पत्नी - फोटो : ट्विटर
'ईएसपीएनक्रिकइंफो' ने डुप्लेसिस के हवाले से कहा, 'मैच के बाद मुझे जान से मारने की धमकी मिली। मेरी पत्नी को जान से मारने की धमकी मिली। सोशल मीडिया पर हमारी धज्जियां उड़ा दी गई। यह काफी निजी हमला हो गया। काफी आपत्तिजनक चीजें कही गई जिन्हें मैं दोहरा नहीं सकता।'
विज्ञापन

4 of 4
Faf du Plessis
उन्होंने कहा, 'सभी खिलाड़ी इससे गुजरते हैं और इससे हम अपने आसपास के दायरे को काफी छोटा रखने के लिए बाध्य हो जाते हैं। यही कारण है कि मैंने अपने शिविर में ही सुरक्षित स्थान तैयार करने के लिए इतनी कड़ी मेहनत की।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें