भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत के दो टेस्ट मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद तीसरे टेस्ट में कमजोर नजर आई। इसका खामियाजा उसे लीड्स टेस्ट में करारी हार के रूप में भुगतना पड़ा। बल्लेबाजों के कमजोर प्रदर्शन की वजह से टीम पहली पारी में महज 78 रन पर ढेर हो गई और आखिरी पारी में भी 300 रन के नीचे ही सिमट गई। हालांकि अब नया मैच, नई जगह और नई परिस्थितियां होंगी और टीम इंडिया के पास मजबूत वापसी करने का मौका होगा। ऐसे में भारतीय टीम में कुछ बदलाव होने की भी उम्मीद है, आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है चौथे टेस्ट के लिए टीम की अंतिम एकादश।
विज्ञापन
2 of 7
केएल राहुल और रोहित शर्मा
- फोटो : social media
सलामी बल्लेबाज
रोहित शर्मा और केएल राहुल पर फिर से भारतीय पारी को मजबूत शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। इन दोनों खिलाड़ियों ने अभी तक सीरीज में अधिकतर मौकों पर एक अच्छी शुरुआत दिलाई है और इस बार भी उनसे ऐसी ही उम्मीद होगी।
विज्ञापन
3 of 7
अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
मध्यक्रम
कप्तान विराट कोहली फिलहाल अपनी लय में नहीं हैं और पिछले दो साल से अंतरराष्ट्रीय शतक के लिए तरस रहे हैं, हालांकि उन्होंने इस दौरान अर्धशतकीय पारियां खेली हैं लेकिन इस बार टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वहीं उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे पर टीम फिर से भरोसा जता सकती है। चेतेश्वर पुजारा ने पिछले मैच में 91 रन की पारी से कुछ उम्मीद जगाई है और उनकी जगह भी लगभग पक्की है।
4 of 7
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
विकेटकीपर:
ऋषभ पंत बल्लेबाजी में लगातार फेल हो रहे हैं लेकिन विराट उन्हें लेकर पहले ही अपने इरादे जाहिर कर चुके हैं। वह पंत को और मौके देने के लिए तत्पर हैं। ऐसे में अब पंत से भी एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
5 of 7
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : social media
ऑलराउंडर्स:
इस मुकाबले में टीम में ऑलराउंडर्स के तौर पर दो बदलाव हो सकते हैं। रविचंद्रन अश्विन को रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को इशांत शर्मा की जगह शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
ब्रिस्बेन टेस्ट में पांच विकेट लेने के बाद सिराज को बुमराह ने गले से लगा लिया
- फोटो : ट्विटर @BCCI
गेंदबाज:
तेज गेंदबाजी का भार एक बार फिर से मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के हाथ में रहने ही उम्मीद है।