ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : cricket.com.au twitter
इस मैच में बने रिकॉर्ड्स
लाबुशेन किसी एक वनडे मैच में 50+ रन बनाने, तीन से ज्यादा विकेट लेने और चार से ज्यादा कैच लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड की पारी के दौरान डकेट, ब्रूक, बेथेल और आर्चर के कैच लिए। यह वनडे में ऑस्ट्रेलिया द्वारा हासिल किया गया पांचवां सबसे बड़ा लक्ष्य है। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की यह वनडे में लगातार 13वीं जीत रही। ऑस्ट्रेलिया का अक्तूबर 2023 से वनडे में जीत का सिलसिला जारी है। वनडे में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उन्होंने जनवरी 2003 से लेकर मई 2003 तक लगातार 21 मैच जीते थे।
वनडे में लगातार सबसे ज्यादा जीत
- 21 - ऑस्ट्रेलिया (जनवरी 2003 - मई 2003)
- 13 - श्रीलंका (जून 2023 - सितम्बर 2023)
- 13* - ऑस्ट्रेलिया (अक्तूबर 2023 - जारी)**
- 12 - दक्षिण अफ्रीका (फरवरी 2005 - अक्टूबर 2005)
- 12 - पाकिस्तान (नवंबर 2007 - जून 2008)
- 12 - दक्षिण अफ्रीका (सितंबर 2016 - फरवरी 2017)
ऑस्ट्रेलिया द्वारा वनडे में चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य
- 359 vs भारत, मोहाली, 2019
- 334 vs इंग्लैंड, सिडनी, 2011
- 330 vs दक्षिण अफ्रीका, गकेबरहा, 2002
- 316 vs पाकिस्तान, लाहौर, 1998
- 316 vs इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2024*
एडम जैम्पा ने भी खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह शुरुआती 100 वनडे मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं। जैम्पा के नाम शुरुआती 100 वनडे के बाद फिलहाल 172 विकेट हैं। इस मामले में शीर्ष पर पाकिस्तान के सकलेन मुश्ताक हैं। उन्होंने अपने शुरुआती 100 वनडे मैचों के बाद 189 विकेट लिए थे। वहीं, अफगानिस्तान के राशिद खान ने अपने शुरुआती 100 वनडे मैचों के बाद 179 विकेट लिए थे। हेड द्वारा बनाए गए नाबाद 154 रन इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इस मामले में शेन वॉटसन शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2011 में मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 161 रन की पारी खेली थी। हेड ने अपनी पारी में 20 चौके लगाए, जो कि किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा वनडे पारी में तीसरे सबसे ज्यादा हैं।
एक वनडे पारी में किसी ऑस्ट्रेलियाई द्वारा सर्वाधिक चौके
- 24 - डेविड वॉर्नर vs दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2016
- 21 - ग्लेन मैक्सवेल vs अफगानिस्तान, वानखेड़े, 2023
- 20 - ट्रेविस हेड vs इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2024*
वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ किसी ऑस्ट्रेलियाई द्वारा उच्चतम स्कोर
- 161* - शेन वॉटसन, मेलबर्न, 2011
- 154* - ट्रेविस हेड, नॉटिंघम, 2024*
- 152 - ट्रेविस हेड, मेलबर्न, 2022
- 145 - डीन जोन्स, ब्रिस्बेन, 1990
- 143 - शेन वॉटसन, साउथैम्प्टन, 2013
100 वनडे मैचों के बाद स्पिनरों के लिए सर्वाधिक विकेट
- 189 - सकलेन मुश्ताक (पाकिस्तान)
- 179 - राशिद खान (अफगानिस्तान)
- 172 - एडम जैम्पा (ऑस्ट्रेलिया)*
- 167- कुलदीप यादव (भारत)
- 166 - इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका)
- 162 - सईद अजमल (पाकिस्तान)