फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या कैरेबियाई स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो अब कभी वेस्टइंडीज की ओर से नहीं खेलेंगे!

Sun, 17 Dec 2017 11:24 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ड्वेन ब्रावो - फोटो : CricketCountry
वेस्टइंडीज के स्टार आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने टीम में अपनी वापसी को लेकर कहा है कि भला 34 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने का कोई तुक ही नहीं बनता हैं।




 
विज्ञापन

2 of 5
ड्वेन ब्रावो
संवाददाताओं से बातचीत में ब्रावो ने कहा, 'जब मैं फिट था तब मुझे टीम से  बाहर कर दिया गया था । अब मैं 34 साल का हो चुका हूं ऐसे में वापसी का कोई मतलब नहीं बनता। मैं चाहता हूं कि मेरे अंदर जितना क्रिकेट बचा है अपने फैन्स की खातिर उतना मैं खेलूं।'
विज्ञापन

3 of 5
ड्वेन ब्रावो - फोटो : cricbuzz
34 साल के इस स्टार आलराउंडर ने कहा, 'मैं दुनिया भर में होने वाले इस तरह की टी-20 मैचों में खेलना चाहता हूं। मैं जितना ज्यादा खेलुंगा उतना ही खुश रहुंगा। ब्रावो आईपीएल में पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। लेकिन चेन्नई पर प्रतिबंध लगने के बाद वह नई टीम गुजरात लायंस हिस्सा बने थे। हालांकि चोट की वजह से वह इस वर्ष आईपीएल में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने हाल ही में बंगलादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) से क्रिकेट में वापसी की थी और अब वह टी-10 क्रिकेट लीग में खेल रहे हैं।

4 of 5
ड्वेन ब्रावो
पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलते हुए ब्रावो चोटिल हो गए थे। इसके बाद से लंबे समय तक वह मैदान से गायब रहे हैं। पिछले साल उन्होंने सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उनका कहना है कि इंडीज टीम में उनकी वापसी के आसार बेहद कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्वेन ब्रावो - फोटो : getty
बता दें कि ब्रावो वेस्टइंडीज के लिए अब तक 40 टेस्ट, 164 वन-डे और 66 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।  ब्रावो ने अपना आखिरी टेस्ट साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ और आखिरी वन-डे टीम इंडिया के खिलाफ धर्मशाला में साल 2014 में खेला था। जबकि आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ अबुधाबी में खेला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें