टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। फिलहाद दोनों ही टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। इससे पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज 'गब्बर' नाम से मशहूर शिखर धवन ने कहा है कि मौजूदा टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा दबाव में रहने वाले नहीं है, वो काफी 'चिल्ड आउट' कप्तान हैं।
विज्ञापन
2 of 5
रोहित और धवन
- फोटो : File
शिखर धवन ने रोहित की तारीफ कहा, 'वह सिर्फ दो मैचों से कप्तान है लेकिन मैं उसे लंबे समय से जानता हूं और मुझे पता है कि वह कैसा व्यक्ति है। वह दबाव लेने वाला कप्तान नहीं है और हमें बेसिक्स सही रखने के लिए कहता है, हमें सभी को अपनी भूमिका पता है, हमें सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है और पिछले मैच में उसने जिस तरह का प्रदर्शन किया उसके लिए उसे सलाम। इसे लेकर काफी खुश हूं।'
विज्ञापन
3 of 5
शिखर धवन
- फोटो : twitter
32 वर्षीय धवन ने कहा कि टीम इंडिया धर्मशाला वन-डे में 112 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। जिससे की श्रीलंकाई टीम ने उस मैच को 7 विकेट से जीत गई थी। वहीं, मोहाली वन-डे में कप्तान रोहित शर्मा के तीसरे दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को 141 रन से मात दी और सीरीज को बराबरी करने में कामयाब रही।
4 of 5
shikhar dhawan
शिखर धवन काफी उत्साहित थे कि डिसाइडर ने विशापट्टनम में खेले जाने वाले आखिरी मैच से पहले मुझपर भरोसा जताया है कि मैं यहां अच्छा खेल सकूं। रविवार के मैच से पहले संवाददाताओं से बातचीत में धवन ने कहा ,'मैं हमेशा विशाखापट्टनम में वापस आना चाहता था। यह बहुत खूबसूरत और बहुत साफ शहर है। निश्चित रूप से जिस प्रोपर्टी में हम जी रहे हैं, हमारे पास हमारे सामने समुद्र है, यह काफी सुंदर है। निश्चित रूप से मैंने देवधर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया जैसा कि आपने कहा और उसके बाद मेरे करियर में काफी बदलाव आया। विशाखापट्टम किस्मत का शहर है कि ना? यह मेरे लिए अच्छा रहा है और मैं हमेशा यहां आने का आनंद उठाता हूं।'
सलामी बल्लेबाज धवन ने कहा, 'रोहित और मैं लंबे समय से खेल रहे हैं। मैं जिन सलामी बल्लेबाजों के साथ खेला उसमें वह सर्वश्रेष्ठ में से एक है।' धवन ने स्वीकार किया कि रविवार को होने वाले निर्णायक मैच से पहले दबाव है लेकिन टीम इसकी आदी है। उन्होंने कहा, 'जब भी आप फाइनल मैच में खेलते हो तो बेशक दबाव होता है, लेकिन हम इसे आदी हैं। इसके साथ ही धवन ने संभावना जताई कि मोहली में हार के साथ श्रीलंका की टीम बेहतर तैयारी के साथ उतरेगी और टीम इंडिया इसके लिए तैयार है।