फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संन्यास तोड़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को तैयार ड्वेन ब्रावो, मैदान पर लौटने के लिए बेताब

Fri, 13 Dec 2019 07:03 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ड्वेन ब्रावो
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (सीडब्ल्यूआई) के साथ मतभेदों के कारण खेल को अलविदा कहने वाले ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का एलान कर दिया। ब्रावो ने कहा कि सीडब्ल्यूआई की सत्ता में बदलाव के कारण उन्होंने मन बदला है। पूर्व टीम मैनेजर रिकी स्केरिट अब डेव कैमरन की जगह बोर्ड के नए अध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन

2 of 4
ड्वेन ब्रावो
ब्रावो ने कहा कि आज मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की घोषणा करता हूं। मैंने यह फैसला प्रशासनिक स्तर पर बोर्ड में हुए बदलाव के बाद लिया है। मैं कुछ समय से इस बारे में सोच रहा था और सकारात्मक बदलावों ने मेरे फैसले को मजबूत किया।
विज्ञापन

3 of 4
ड्वेन ब्रावो
36 वर्षीय ब्रावो का कैमरन के साथ झगड़ा हुआ था जिन पर उन्होंने करियर को तबाह करने का आरोप लगाया था। यह 2014 में हुआ था जब ब्रावो की अगुआई वाली वेस्टइंडीज टीम बोर्ड के साथ भुगतान विवाद के कारण भारत दौरा बीच में छोड़कर चली गई थी। 
विज्ञापन

4 of 4
ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड - फोटो : पीटीआई
ब्रावो ने वेस्टइंडीज के लिए 40 टेस्ट, 164 वनडे और 66 टी-20 में 6310 रन बनाने के साथ ही 337 विकेट भी चटकाए हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल खेलते हैं। इसके अलावा पीएसएल, बिग बैश लीग, कैरेबियाई प्रीमियर लीग, कनाडा लीग और अबुधाबी टी10 लीग भी खेले ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें