फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली का फिल्म में किरदार निभाएगा यह बॉलीवुड एक्टर, इस समय मूवी होगी रिलीज

Mon, 13 Aug 2018 02:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
बॉलीवुड में क्रिकेट पर आधारित फिल्में बनने का चलन हो गया है। इस लिस्ट में नया नाम 'द जोया फैक्टर' है, जिसकी रिलीज अगले साल होने की संभावना है। फिल्म की स्टार कास्ट में सोनम कपूर के साथ दुलकुएर सलमान नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दुलकुएर सलमान
सलमान ने हाल ही में फिल्म 'कारवां' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। हालांकि, फिल्म की कहानी पर गौर किया जाए तो जानकारी मिलती है कि सलमान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दुलकुएर सलमान
यह फिल्म 2008 में प्रकाशित अनुजा चौहान के नॉवेल द जोया फैक्टर पर आधारित है। यह नॉवेल एक राजपूत लड़की पर आधारित है जो एक विज्ञापन एजेंसी की एग्जीक्यूटिव के रूप भारतीय क्रिकेट टीम से मिलती है। यह राजपूत लड़की वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का लकी चार्म साबित होती है। फिल्म की कहानी 2011 विश्व कप के इर्द-गिर्द रहने की संभावना है, जिसमें टीम इंडिया चैंपियन बनी थी।

4 of 5
virat kohli out
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक दुलकुएर सलमान फिल्म में भारतीय कप्तान विराट कोहली की भूमिका निभा सकते हैं। कोहली विश्व कप में टीम इंडिया के लिए सनसनी साबित नहीं हुए थे, लेकिन चौथे नंबर पर उन्होंने काफी प्रभावित किया था। 2011 विश्व कप फाइनल में कोहली ने मलिंगा की जमकर धुनाई की थी, जिन्होंने वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का शिकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli
यह भी जानकारी मिली है कि फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू होगी। फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा हैं, जो इसकी घोषणा करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा था, 'स्क्रीन पर चलाने के लिए इस नॉवेल की कहानी शानदार है। एक लड़की टीम का लकी चार्म बन जाती है। अब हम अनुजा के पास जाएंगे जो स्क्रिप्ट में फेरबदल करने को लेकर खुश हैं। वह इसमें अतिरिक्त डायलोग जोड़ेंगी क्योंकि उनसे बेहतर इस चरित्र को कोई और नहीं समझता है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें