जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social media
बुमराह ने 12.2 ओवर में 27 रन देकर छह विकेट लिए। उन्होंने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘मैने इंग्लैंड में काफी क्रिकेट खेला है। हमने काफी टेस्ट मैच खेले और ड्यूक गेंद से गेंदबाजी की। इससे काफी मूवमेंट मिलती है। इससे आपको आउटस्विंग और इनस्विंग डालने का आत्मविश्वास मिलता है। मुझे इस अनुभव का फायदा मिला।’