फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन-डे, टेस्ट और टी-20 क्रिकेट, इन श्रीलंकाई गेंदबाजों के नाम है सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

Mon, 02 Sep 2019 03:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक गेंदबाज हुए हैं। लेकिन सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में तीनों ही फॉर्मेट में श्रीलंकाई गेंदबाज ही अव्वल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
लसिथ मलिंगा - फोटो : social media
टेस्ट और वन-डे में पहले से ही सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड महान मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज था। वहीं रविवार को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 मैच में कप्तान लसिथ मलिंगा 99 विकेट के साथ टी-20 में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर गए।
विज्ञापन

3 of 6
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
मलिंगा ने मैच में दो विकेट चटकाए लेकिन ग्रैंडहोम को बोल्ड करते ही वे 99 विकेट के साथ सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहीद अफरीदी को पीछे छोड़ा।

4 of 6
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
वन-डे क्रिकेट को इसी साल अलविदा कहने वाले मलिंगा के अब 74 मैच की 74 पारियों में 19.53 की औसत से 99 विकेट हो गए हैं। इसमें उन्होंने 1 बार पांच विकेट भी लिए हैं। वहीं बात करें वन-डे और टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने की तो दोनों ही जगह श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ही नंबर 1 हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : social media
मुरलीधरन ने वन-डे में 350 मैच की 341 पारियों में 23।08 की औसत से 534 विकेट लिए थे। इस दौरान मुरलीधरन ने 10 बार पांच विकेट भी झटके थे। विकेटों के मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के वसीम अकरम हैं जिन्होंने 502 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुथैया मुरलीधरन
इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में भी सबसे अधिक विकेट के मामले में मुथैया मुरलीधरन ही सबसे आगे हैं। मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैच की 230 पारियों में 22.72 की औसत से 800 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने इस दौरान 67 बार पांच विकेट और 22 बार 10 विकेट अपने नाम किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें