फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में पहला टी-20: किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगी टीम में जगह

Sat, 27 Aug 2016 06:31 PM IST
सुरेंद्र कुमार वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
टीम इंडिया
टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के करीब 5 महीने बाद भारत और वेस्टइंडीज की टीमें मैदान में फिर आमने-सामने होंगी और वह भी एक नए मैदान पर। अमेरिका के फ्लोरिडा के फोर्ट लाडूरडेल में पहली बार टीम इंडिया कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जा रही है। वर्ल्ड चैंपियन से पिछली हार का बदला लेने के लिए भारतीय टीम इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रही है। देखते हैं आज के मैच में भारतीय टीम के अंतिम एकादश में किसे जगह मिलती है।
विज्ञापन

अमेरिका में पहला टी-20: किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगी टीम में जगह

2 of 9
महेंद्र सिंह धोनी
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करीब दो महीने के आराम के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौट रहे हैं। साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस सीरीज के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं। वहीं कैरेबियाई टीम में क्रिस गेल, ड्वेन ब्रॉवो और आंद्रे रसेल भी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए टीम में लौट रहे हैं।
विज्ञापन

अमेरिका में पहला टी-20: किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगी टीम में जगह

3 of 9
टीम इंडिया
दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच से पूर्व हम इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि टीम इंडिया के लिए अंजान इस मैदान पर अंतिम एकादश में आज किन-किन खिलाड़ियों को उतरने का मौका मिल सकता है। शुरुआत ओपनिंग जोड़ी से करते हैं।
 

अमेरिका में पहला टी-20: किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगी टीम में जगह

4 of 9
शिखर धवन
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में पारी की शुरुआत का जिम्मा शिखर धवन और रोहित शर्मा को दिया जा सकता है। धवन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और यदाकदा अच्छा खेल भी दिखाते हैं लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज होने का फायदा उन्हें मिल सकता है। रोहित की जगह तो पक्की है ही।
विज्ञापन

अमेरिका में पहला टी-20: किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगी टीम में जगह

5 of 9
virat kohli - फोटो : pti
तीसरे नंबर के लिए टेस्ट कप्तान विराट कोहली की जगह तो फिक्स है। कोहली इस समय टीम इंडिया की रन मशीन हैं। चौथे नंबर के लिए लोकेश राहुल को जगह दिया जा सकता है। उन्होंने जून में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और अब उन्हें भी इस दौरे में शामिल किया गया है। उन्हें इस मैच में रखा जा सकता है।
 
विज्ञापन

अमेरिका में पहला टी-20: किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगी टीम में जगह

6 of 9
ajinkya rahane - फोटो : pti
पांचवें नंबर पर अजिंक्य रहाणे का हो सकता है। वह मध्य क्रम में टीम को स्थिरता देने में माहिर हैं। हो सकता है कि उन्हें ऊपरी क्रम में भी भेज दिया जाए। वह धोनी की खास पसंद नहीं हैं, लेकिन सुरेश रैना, मनीष पांडे या युवराज सिंह के नहीं होने से उनकी जगह बनती दिख रही है।
 
विज्ञापन

अमेरिका में पहला टी-20: किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगी टीम में जगह

7 of 9
- फोटो : self
छठे नंबर पर खुद कप्तान धोनी रहेंगे। सातवें नंबर के लिए भुवनेश्वर कुमार और स्टुअर्ट बिन्नी में कांटे की जंग दिख सकती है, लेकिन हाल के प्रदर्शन को देखते हुए भुवनेश्वर को चांस मिल सकता है। आठवें नंबर पर रवींद्र जडेजा अमित मिश्रा को पछाड़कर टीम में जगह बना सकते हैं। अमित धोनी की टीम में फिट नहीं बैठते हैं।

अमेरिका में पहला टी-20: किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगी टीम में जगह

8 of 9
जसप्रीत बुमराह - फोटो : Getty
अंतिम 3 खिलाड़ियों में आर अश्विन, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह टीम में जगह बना सकते हैं। बुमराह इस समय टीम में टी-20 के नंबर वन गेंदबाज हैं। उनकी आईसीसी में गेंदबाजी रैंकिंग नंबर टू है। अश्विन जबर्दस्त फॉर्म में हैं ही। शमी भी लय में लौट चुके हैं।
 
विज्ञापन

अमेरिका में पहला टी-20: किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगी टीम में जगह

9 of 9
टीम इं‌डिया - फोटो : pti
टीम इंडिया के इन 11 खिलाड़ियों पर ही सारा दारोमदार रहेगा उस पिछली हार का बदला लेने जिसने उसे अपने ही घर में टी-20 का वर्ल्ड चैंपियन बनने से रोक दिया। वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में एक समय जीत की ओर जाती दिख रही टीम इंडिया को हरा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें