team india
एक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के लिए पहुंचे वेंगसरकर ने पीटीआई से कहा, 'इस टीम ने शानदार क्रिकेट खेला है और ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया को हराना एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि घरेलू परिस्थितियों में उन्हें हराना काफी कठिन है। विराट कोहली की टीम के लिए यह शानदार उपलब्धि है। दौरा करने वाली टीमों के लिए ऑस्ट्रेलिया में मुश्किल हालात होते हैं लेकिन जिस तरह से भारतीय टीम ने इन परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाया है, वह दूसरों के लिए उदाहरण है।