फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में धोनी ने अपने बयान पर दी यह सफाई 

Fri, 27 Oct 2017 03:36 PM IST
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : self
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के डायरेक्टर गुरुनाथ मयप्पन पर दिए अपने बयान को साफ किया है। धोनी की इस सफाई का जिक्र राजदीप सरदेसाई की किताब 'डेमोक्रेसी इलेवन' में किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विवाद के बाद धोनी ने जांच के ‌लिए बनी कमेटी से मयप्पन के बारे में बयान दिया था। धोनी ने बयान में मयप्पन को क्रिकेट फैन कहा था। 
विज्ञापन

करियर में एक यही विवाद रहा

2 of 5
एमएस धोनी - फोटो : bcci
विवाद आने के बाद धोनी और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के रिश्ते को लेकर भी तमाम सवाल उठे। मयप्पन श्रीनिवासन के दामाद हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जांच कमेटी ने विवाद में मयप्पन की भूमिका को लेकर उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। पत्रकार राजदीप सरदेसाई की किताब 'डेमोक्रेसी इलेवन' में धोनी के उस बयान का जिक्र किया गया है। किताब के अनुसार धोनी ने कहा था कि ये पूरी तरह झूठ है कि मैंने जांच कमेटी को कहा था कि मयप्पन सिर्फ क्रिकेट फैन क्रिकेट एन्‍थूजिएस्ट हैं। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि उनका टीम के ऑन फील्ड क्रिकेट निर्णयों से कुछ लेना देना नहीं है। मैं तो एन्‍थूजिएस्ट शब्द को ठीक से बोल भी नहीं सकता। 
विज्ञापन

धोनी को कप्तानी से हटाने का श्रीनिवासन ने विरोध किया था

3 of 5
dhoni-kohli - फोटो : getty
धोनी ने श्रीनिवासन के बारे में कहा कि मुझे सच में इस बात से कई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं। श्रीनिवासन ऐसे व्यक्ति रहे हैं जिसने हमेशा क्रिकेटरों की मदद की है। राजदीप की किताब में इस बात का भ‌ी जिक्र है कि श्रीनिवासन ने क्यों इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम इंडिया की करारी हार के बाद धोनी को कप्तानी से हटाए जाने के फैसले का विराध किया था। श्रीनिवासन ने कहा कि हां ये सच है कि मैंने धोनी को कप्तानी से हटाए जाने के फैसले का विरोध किया था। आप कैसे किसी को विश्व कप जीतने के एक साल बाद ही कप्तानी से हटा सकते हैं। 
 

मयप्पन श्रीनिवासन के दामाद हैं

4 of 5
धोनी-गंभीर - फोटो : ESPN
पूरे करियर में एमएस धोनी आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के अलावा कोई दूसरे विवाद में नहीं रहे। लेकिन 2013 के दौरान आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामला सामने आने के बाद धोनी का आईपीएल का विजयी सफर थम गया। चेन्नई सुपर किंग्स टीम के मालिक बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन थे। मयप्पन श्रीनिवासन के दामाद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने श्रीनिवासन से मुलाकात की

5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : SELF
तमाम विवाद के बाद भी श्रीनिवासन और धोनी के रिश्ते अब फिर से मधुर हो गए हैं। पिछले माह ऑस्ट्रेलिया के साथ वन डे सीरीज खेलने चेन्नई पहुंचे धोनी ने श्रीनिवासन से इंडिया सीमेंट्स के उनके ऑफिस में जाकर मुलाकात की थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें