फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरा बोले- अगर दिल्ली में नहीं होता मैच तो इस टीम के खिलाफ ही ले लिया होता संन्यास

Fri, 27 Oct 2017 03:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
आशीष नेहरा
न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में 1 नवंबर को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने जा रहे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। नेहरा ने उन आलोचकों पर निशाना साधा है, जिन्होंने सिर्फ एक टी20 मैच के लिए उनके टीम में शामिल होने को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
आशीष नेहरा
नेहरा ने अपने विदाई मैच में खुद को अंतिम एकादश में शामिल करने पर भी सफाई पेश की। उन्होंने न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में आलोचकों को 'बड़े लोग' कहा और उन्हें करारा जवाब भी दिया। नेहरा ने कहा, 'बड़े लोग कह रहे थे कि आशीष नेहरा ने दिल्ली टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए अपने आप को अंतिम एकादश में शामिल किया। इन बातों को सनसनीखेज मीडिया बनाता है और विवादित बातें उठा लेता है।'
विज्ञापन

3 of 6
आशीष नेहरा
कहा जा रहा था कि तेज गेंदबाज नेहरा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर होने वाले टी20 इंटरनेशनल मैच में नीली जर्सी में आखिरी बार खेलने की गुजारिश की है, जो कि उनका होम ग्राउंड भी है। नेहरा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था। उनको लेकर सवाल किए जा रहे थे कि किस आधार पर उन्हें दिल्ली में अंतिम एकादश में मौका मिले?

4 of 6
आशीष नेहरा
नेहरा ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें अंतिम एकादश में शामिल होने या नहीं होने की चिंता नहीं है क्योंकि टीम इंडिया हमेशा सर्वश्रेष्ठ एकादश के साथ मैदान संभालती है। 38 वर्षीय नेहरा ने कहा, 'हर किसी का अपना नजरिया है। मैंने टीम प्रबंधन को स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली को मैच की मेजबानी मिली है, इसलिए मैं वहां संन्यास ले रहा हूं। फिर लोगों ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें टी20 टीम में अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया तो न्यूजीलैंड के खिलाफ क्यों मौका मिले।'
विज्ञापन

5 of 6
आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा, 'मैं उन लोगों को बोलना चाहता हूं कि मुझे इसकी कोई चिंता नहीं है कि अंतिम एकादश में मौका मिले या नहीं। ये टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं को पता है। जब भी टीम इंडिया कोई इंटरनेशनल मैच खेलती है तो वो अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ मैदान संभालती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आशीष नेहरा
नेहरा ने साथ ही खुलासा किया कि अगर दिल्ली को मेजबानी नहीं मिली होती तो वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद ही संन्यास ले चुके होते। उन्होंने कहा, 'अगर दिल्ली को मेजबानी की जिम्मेदारी नहीं मिली होती तो निश्चित ही मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद संन्यास ले लेता। चूकी मुझे मौका मिला है तो अपने होम ग्राउंड पर ही क्रिकेट से विदाई लेना चाहता हूं।' अब ये देखना दिलचस्प होगा कि नेहरा को अपने विदाई मैच में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें