फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के बचपन के कोच का बड़ा बयान, बोले- कोहली में माही जैसी काबिलियत नहीं

Fri, 10 May 2019 09:50 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट-धोनी - फोटो : pti
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के कोच केशव रंजन बनर्जी का मानना है कि विराट कोहली भले ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हों लेकिन जब मैच में परिस्थितियां पढ़ने की बात आती है तो वह ‘माही’ से अब भी कुछ कदम पीछे हैं। देखा गया है कि डेथ ओवरों के दौरान कोहली के बजाय धोनी ही मैदान पर खिलाड़ियों को सजाते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी - फोटो : file photo
बनर्जी ने एमएस धोनी क्रिकेट अकादमी क्लीनिक लांच के मौके पर ‘समर कैंप’ के दौरान पत्रकारों से कहा, 'जहां तक मैच की स्थितियों को पढ़ने और रणनीति बनाने की बात है तो धोनी की तुलना नहीं की जा सकती। यहां तक कि कोहली में भी यह कला नहीं है। इसलिए कोहली को कुछ सलाह लेने की जरूरत है। अगर धोनी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हों तो उनकी मदद के लिए कोई नहीं होगा।' उन्होंने कहा, 'विराट को अब भी कप्तान के तौर पर कुछ समय की जरूरत है और धोनी से सलाह से उसकी मदद ही होगी।'

 
विज्ञापन

3 of 5
indvsa - फोटो : file photo
भारत विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत पांच जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगा और कमजोर मध्यक्रम के बारे में काफी बातें की जा रही हैं, विशेषकर चौथे नंबर पर किसी विशेषज्ञ के नहीं होने पर। बनर्जी की राय में चौथे नंबर की पहेली का जवाब धोनी हैं। भारत के 2011 विश्व कप विजेता कप्तान के बारे में उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि विश्व कप में धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। यह फैसला टीम प्रबंधन का है लेकिन यह मेरी राय है। अगर वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करता है तो उसके बाद बल्लेबाज खुलकर खेल सकते हैं।' 

4 of 5
team india - फोटो : file photo
उन्होंने कहा, 'जब वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करता है तो उसके पास कुछ समय क्रीज पर बिताकर खुलकर खेलने का होगा। लेकिन उसे पहली ही गेंद से हिट करना होगा, अगर वह पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेगा तो उसे जोखिम उठाने होंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
M.S. Dhoni - फोटो : file photo
धोनी इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के दौरान 38 साल के हो जाएंगे और जब बनर्जी से पूछा गया कि उनका शिष्य विश्व कप के बाद संन्यास ले लेगा तो उन्होंने हंसकर इसे टाल दिया। उन्होंने कहा, 'क्या आप चाहते हो कि वह संन्यास ले? क्या आपने उसका फिटनेस स्तर देखा है? फिटनेस ही मायने रखती है। लेकिन मैं उसके संन्यास लेने के बारे में कुछ नहीं कह सकता, न ही उसके पिता या पत्नी इस बारे में कुछ कह सकते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें