फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ने मानी ICC की बात, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में ग्लव्ज से हटाया 'बलिदान चिन्ह'

Mon, 10 Jun 2019 06:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
धोनी ग्लव्स - फोटो : अमर उजाला
भारत के अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को आईसीसी के नियमों का पालन करते हुए अपने ग्लव्ज से पैराशूट रेजिमेंट के प्रतीक चिन्ह से मिलता-जुलता बलिदान चिन्ह हटा लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उनके विकेटकीपिंग ग्लव्ज पर कोई चिन्ह नहीं था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह वही ग्लव्ज है या धोनी ने नए ग्लव्ज पहने हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
एम एस धोनी - फोटो : social Media
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके विकेटकीपिंग ग्लव्ज पर बलिदान चिन्ह को आईसीसी ने नियमों का हवाला देते हुए हटाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

3 of 6
धोना - फोटो : self
हालांकि मुद्दे पर टीम के खिलाड़ियों ने ही नहीं बीसीसीआई ने भी उनका समर्थन किया था और खेल जगत से भी उन्हें बड़ा समर्थन मिला था। देश भर से मिल रही प्रतिक्रियाओं के बाद यह मुद्दा बड़ी चर्चा में आ गया था।

4 of 6
धोनी आईसीसी - फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई ने मामले में आईसीसी को पत्र भी लिखा। सीईओ राहुल जौहरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले इंग्लैंड पहुंच गए थे लेकिन आईसीसी ने बलिदान चिन्ह लगाए रखने की अनुमति नहीं दी थी। 
विज्ञापन

5 of 6
एमएस धोनी और ग्लव्स विवाद - फोटो : अमर उजाला

क्या था पूरा मामला?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने विकेटकीपिंग ग्लव्स पर बलिदान बैज का लोगो लगाया था। जिसके बाद गुरुवार को आईसीसी ने बीसीसीआई से अपील की थी कि धोनी अपने ग्लव्स पर से बलिदान बैज का चिन्ह हटाकर अगले मैच में उतरे, जिसके बाद से पूरे देश में हंगामा मच गया।

आईसीसी ने कहा कि धोनी का अपने ग्लव्स पर बलिदान बैज लगाना उसके नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर्मी धोनी - फोटो : social media
धोनी ने क्यों लगाया बलिदान बैज?
मालूम हो कि महेंद्र सिंह धोनी को 2011 में टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि से नवाजा गया था। उसके बाद साल 2015 में धोनी ने पैरा फोर्सेज के साथ बुनियादी ट्रेनिंग और फिर पैराशूट से कूदने की स्पेशल ट्रेनिंग भी पूरी की जिसके बाद धोनी को पैरा रेजिमेंट में शामिल किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें