फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में शिखर धवन ने बनाए कई कीर्तिमान, मैच में बने कुल 14 प्रमुख रिकॉर्ड

Mon, 10 Jun 2019 04:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
शिखर धवन - फोटो : social media
वर्ल्ड कप में रविवार का दिन भारतीय फैंस और टीम इंडिया के लिए खास रहा। अपने दूसरे मुकाबले में जहां टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को मात दी वहीं मैच में रिकार्डों की भी झड़ी लग गई।

टीम की तरफ से शिखर धवन, रोहित और विराट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए तो आईए जानते हैं उन सभी खास रिकॉर्ड के बारे में जो भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच में ध्वस्त हुए। 
 
विज्ञापन

2 of 15
टीम इंडिया - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने अपना 50वां एकदिवसीय मुकाबला जीता।
विज्ञापन

3 of 15
alex carey
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने मात्र 25 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इस वर्ल्ड कप का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कीर्तिमान अपने नाम किया।

4 of 15
शिखर धवन - फोटो : social Media
शिखर धवन ने इंग्लैंड में अपना चौथा शतक लगाया, इसी के साथ वे सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 15
मिचेल स्टार्क - फोटो : social media
मिचेल स्टार्क ने 10 ओवर में 74 रन लुटाए जिसके साथ ही वे वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे अधिक रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

6 of 15
टीम इंडिया, विराट कोहली - फोटो : social media
शिखर धवन के शतक के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 27 शतक लगाने वाली टीम बन गई है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 26 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा।
विज्ञापन

7 of 15
Rohit Sharma - फोटो : amar ujala
रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे में 2000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सचिन ये कारनामा कर चुके हैं।

8 of 15
virat kohli - फोटो : amar ujala
विराट कोहली ने अपना 50वां एकदिवसीय अर्धशतक पूरा किया। विराट ने ये कारनामा अपने 229 मैच में किया। मैच में विराट ने 77 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेली।

9 of 15
Rohit sharma six
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज 2000 रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने ये उपलब्धि 37 पारियों में हासिल की।

10 of 15
virat kohli
वन-डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में विराट कोहली ने 10943 रनों के साथ राहुल द्रविड़ के 10889 को पीछे छोड़ा।

11 of 15
Shikhar Dhawan - फोटो : amar ujala
वन-डे में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और न्यूजीलैंड के नाथन एस्ले और मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा।

12 of 15
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
स्टीव स्मिथ ने इस मैच में 69 रन बनाए। विश्व कप की पिछली आठ पारियों में यह सातवां ऐसा मौका रहा, जब स्टीव स्मिथ ने 50+ का स्कोर बनाया हो।

13 of 15
Yuzvendra Chahal - फोटो : social Media
मैच में ग्लेन मैक्सवल को युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर से आउट किया। चहल ने रिकॉर्ड चौथी बार मैक्सवेल का शिकार किया।

14 of 15
शिखर धवन-रोहित शर्मा - फोटो : social Media
रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 127 रनों की साझेदारी की। ये ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध विश्व कप में सलामी बल्लेबाजो द्वारा बनाई गयी पहली शतकीय साझेदारी रही।
विज्ञापन

15 of 15
Shikahr Dhawan - फोटो : social Media
शिखर धवन इंग्लैंड में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बनें। शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 109 गेंदों में 117 रन की धमाकेदार पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें