फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: कबड्डी खिलाड़ी का बेटा बन गया 'हीरो', धोनी और युवी से लिए हैं बल्लेबाजी के गुर

Fri, 13 Apr 2018 01:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपक हूडा - फोटो : ipl
सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को आईपीएल 2018 के बेहद रोमांचक सातवें मैच में मुंबई इंडियंस को अंतिम गेंद पर एक विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। एसआरएच की जीत के हीरो युवा बल्लेबाज दीपक हूडा रहे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 25 गेंदों में एक चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए।
विज्ञापन

2 of 6
दीपक हूडा - फोटो : ipl
22 वर्षीय दीपक हूडा की पारी इसलिए भी यादगार रही क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के 9 विकेट गिर चुके थे और उसे जीतने के लिए अंतिम ओवर में 11 रन की दरकार थी। दीपक हूडा ने बिली स्टानलेक के साथ मिलकर टीम को यादगार जीत दिलाई।
विज्ञापन

3 of 6
दीपक हूडा - फोटो : ipl
दीपक की पर्सनल लाइफ बहुत ही रोचक है। उनका क्रिकेटर बनने तक का सफर काफी उत्सुक और संघर्षों से भरा हुआ है। हरियाणा के रोहतक में जन्मे दीपक हूडा को पिता के ट्रांसफर की वजह से बड़ौदा शिफ्ट होना पड़ा। दीपक हूडा को 'हरीकेन' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वह बहुत ही जल्दी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

4 of 6
दीपक हूडा
आईपीएल 2016 में दीपक की बेस प्राइस 10 लाख रुपए थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा थ। हैदराबाद को दीपक हूडा की काबिलियत का अंदाजा है और यही वजह रही आईपीएल 2018 में खिलाड़ियों की नीलामी के समय फ्रैंचाइजी ने राइट टू मैच कार्ड का उपयोग किया और हूडा को 3.6 करोड़ रुपए में हासिल किया।
विज्ञापन

5 of 6
दीपक हूडा - फोटो : ipl
हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने गए दीपक ने कहा था, 'युवी पा मेरे लिए रोल मॉडल जैसे हैं। दो वर्षों में मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा।' हूडा ने साथ ही यह भी बताया कि महेंद्र सिंह धोनी से मैच फिनिश करने का तरीका सीखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपक हुड्डा
दीपक हुड्डा के पिता कबड्डी खिलाड़ी रहे हैं। दीपक को क्रिकेटर बनाने में पिता की बड़ी भूमिका रही है। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने दीपक को आईपीएल में सबसे पहले 40 लाख रुपए में खरीदा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें