फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा- हमारे माथे पर बड़ा दाग लगा है, इसे मिटा नहीं सकते

Sat, 29 Dec 2018 08:42 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कैमरन बेनक्रॉफ्ट
पूर्व क्रिकेटर डीन जोन्स ने स्टीव स्मिथ और कैमरन बेनक्रॉफ्ट के गेंद से छेड़छाड़ के मामले में हाल में दिए बयानों को 'सहानुभूति बटोरने का प्रयास' करार देते हुए कड़ी आलोचना की है और कहा कि इससे हमेशा याद दिलाया जाता रहेगा कि आस्ट्रेलियाई धोखेबाज हैं। बेनक्राफ्ट ने जहां इस घटना के लिए डेविड वॉर्नर को जिम्मेदार ठहराया वहीं स्मिथ ने कहा कि यह क्रिकेट आस्ट्रेलिया के शीर्ष अधिकारियों के हर हाल में जीत के रवैये का परिणाम है। 
विज्ञापन

2 of 5
डीन जोन्स - फोटो : crictracker
जोन्स ने 'द ऐज' में अपने कालम में लिखा कि इन दोनों खिलाड़ियों को मुंह नहीं खोलना चाहिए था। वे चुपचाप अपना प्रतिबंध झेलते और फिर टीम में वापसी की कोशिश करते। स्मिथ और वॉर्नर का एक साल का प्रतिबंध मार्च में समाप्त होगा जबकि बेनक्रॉफ्ट का नौ महीने का निलंबन जल्द ही समाप्त होने वाला है। 
विज्ञापन

3 of 5
स्टीव स्मिथ
जोन्स ने कहा, 'ये साक्षात्कर भी उस रेगमाल के जैसे ही बुरे थे, जिसका उपयोग खिलाड़ियों ने गेंद को खुरचने के लिये किया था। मैं इन साक्षात्कार से इतना परेशान क्यों हूं? आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी दुनिया में कहीं भी जाते हैं तो हमें हमेशा याद दिलाया जाता है कि हमने बेईमानी की है।'

4 of 5
डीन जोन्स
उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि हमारे माथे पर बड़ा सा दाग लग गया है, जिसे हम मिटा नहीं सकते। ये तीनों खिलाड़ी इतने सयाने थे कि सही फैसला कर सकते थे। अफसोस है कि उन्हें अपने कृत्यों की सजा भुगतनी होगी। जोन्स ने कहा कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रशंसकों का दिल तोड़ने के लिए विवाद ही काफी था, जिसके कारण देश की क्रिकेट संस्कृति की समीक्षा की गई और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : file
उन्होंने कहा, 'वे क्या सोच रहे थे। स्टीव स्मिथ और कैमरन बेनक्रॉफ्ट को फॉक्स क्रिकेट को ये साक्षात्कार देने की सलाह किसने दी। इसने आग में घी डालने का काम किया है और अधिकतर लोग इस बारे में अब कुछ नहीं सुनना चाहते हैं।' जोन्स ने कहा कि अगर इन साक्षात्कार से वे सहानुभूति बटोरना चाहते थे तो उनका यह दांव उल्टा पड़ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें