जसप्रीत बुमराह
उन्होंने कहा, 'मैं हैरान नहीं हूं। अगर मैं कहूंगा कि मैं खुद पर भरोसा नहीं करता तो और कौन करेगा? मैं किसी भी परिस्थिति में अच्छा करने की कोशिश करता हूं। हां, शुरूआत अच्छी रही है और मैंने इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और यहां खेला हूं, जहां तीनों जगह अलग-अलग तरह के हालात रहे हैं। हां, मैं भारत में टेस्ट मैच में नहीं खेला हूं, लेकिन जब आप विभिन्न देशों में खेलने जाते हो तो आप कुछ नया सीखते हो और आपको खेलने का अनुभव मिलता है। मेरी अच्छी शुरूआत रही है, देखते हैं कि यह आगे कैसा जाता है।