फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvNZ: डेविड वॉर्नर ने तोड़ा ब्रैडमैन का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर

Sat, 14 Dec 2019 04:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पर्थ के मैदान पर खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सर डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया। वह ब्रैडमैन से टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के मामले में आगे निकल गए हैं। पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में अपने सात हजार रन पूरे कर लिए।
विज्ञापन

2 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा करने वाले वॉर्नर 12वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। ब्रैडमैन ने 52 टेस्ट में 6996 रन बनाए थे। वॉर्नर ने उन्हें पछाड़ दिया। डेविड वॉर्नर सबसे तेज सात हजार टेस्ट रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज बन गए। वॉर्नर ने यह कारनामा 81 टेस्ट की 151 पारियों में किया। सबसे तेज सात हजार टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ के नाम दर्ज है।
विज्ञापन

3 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
स्मिथ ने महज 126 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया है। मैथ्यू हेडन ने 142, रिकी पोंटिंग ने 145 और माइकल क्लार्क ने 149 पारियों में अपने सात हजार टेस्ट रन पूरे किए थे। टेस्ट क्रिकेट में सात हजार रन बनाने वाले वार्नर 12वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले एलन बॉर्डर, मार्क टेलर, डेविड बून, ग्रेग चैपल, स्टीव वॉ, मार्क वॉ, मैथ्यू हेडन, जस्टिन लैंगर, रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क और स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में इस मुकाम को हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
वॉर्नर ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 335 रन की शानदार पारी खेली थी। एक साल के बैन के बाद लौटे वॉर्नर के लिए मैदान पर वापसी बेहद ही मुश्किल रही है। एशेज में पूरी तरह से वह असफल रहे थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने शानदार वापसी की और जमकर रन बटोरे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें