फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंकटेश प्रसाद नौ साल बड़ी और तलाकशुदा जयंती से कर बैठे थे इश्क, कुंबले की मदद से पूरी हुई प्रेम कहानी

Sun, 14 Feb 2021 09:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
venkatesh and jayanti
जब मन किसी को चाहने लगे तो प्रेम हर बेड़ियों और पाबंदियों को तोड़ते हुए परवान चढ़ता है और एक नई इबारत लिखता है। दुनियाभर में ऐसे कई उदाहरण हैं लेकिन हम फिलहाल बात कर रहे हैं उस क्रिकेटर की जिसने कुछ इसी तरह से सभी बेड़ियों को तोड़कर अपनी प्रेम कहानी को आगे बढ़ाया और उसे सफल वैवाहिक जीवन का हिस्सा बनाया। क्रिकेट के मैदान में अपनी तेज गेंदों से तो कई खिलाड़ियों को बोल्ड करने वाले वेंकटेश प्रसाद की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। 
विज्ञापन

2 of 7
jayanti and prasad
वेंकेटेश और जयंती की मुलाकात उनके साथी अनिल कुंबले ने 1994 में करवाई थी। उन दिनों अनिल कुंबले यानी टीम इंडिया के जम्बो तब बंगलूरू में टाइटन ब्रांड के लिए काम कर रहे थे और जयंती इसकी पीआरओ थी।
विज्ञापन

3 of 7
jayanti and prasad
वेंकटेश अपने कई इंटरव्यू में पहले ही बता चुके हैं कि जयंती ने ही उन्हें प्रपोज किया था। अगर यह काम उनके जिम्मे होता तो शायद ही वह अपने दिल की बात कभी जयंती से कह पाते। प्रसाद ने बताया था कि जिन दिनों उनके प्यार की शुरुआत हुई थी, तब वह जयंती को प्रपोज करने से काफी घबराते थे। उनके मन में हमेशा झिझक बनी रहती थी। 

4 of 7
jayanti and prasad
हालांकि ये दोस्ती बहुत जल्दी प्यार में बदल गई। दोनों के स्वभाव और नजरिए में काफी फर्क था। इसके बावजूद उन्होंने लंबी मुलाकातों में एक-दूसरे से बातचीत करके यह जाना कि वे साथ जिंदगी बिता सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
jayanti and prasad
प्रसाद जहां शांत स्वभाव के थे। वहीं जयंती लोगों से मेल-जोल में माहिर थीं। बहरहाल एक-दूजे को जानने और समझने के बाद दोनों ने 22 अप्रैल 1996 को शादी कर ली।
विज्ञापन

6 of 7
jayanti and prasad
हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जयंती तलाकशुदा थीं और इस बारे में मीडिया में आने वाली रिपोर्ट्स ने प्रसाद के परिवारवालों को चिंता में डाल दिया था। यही नहीं जयंती और वेंकटेश के उम्र में 9 साल का फासला था यानी कि उम्र में जयंती वेंकटेश से बड़ी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
jayanti and prasad
बावजूद इसके दोनों ने एक-दूसरे का साथ बेहतर तरीके से निभाया और दोनों का मिजाज एकदम उलट होने के बावजूद उनका तालमेल बेहतर बना हुआ है। प्रसाद और जयंती का पृथ्वी नाम का बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें