डेविड वॉर्नर
बता दें कि सेंट लूसिया स्टार्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला और उन्होंने सीपीएल में डेब्यू करने वाले डेविड वॉर्नर (72), रहकीम कॉर्नवॉल (53) और किरोन पोलार्ड (65*) की उम्दा पारियों की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए। ट्रिनबागो नाइटराइडर्स की तरफ से शेनन गेब्रियल और और जेवोन सियरलेस को एक-एक विकेट मिला।